आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
हिजाब वाली पहली काली महिला रेफ़री
प्रकाशित
बात उस मुस्लिम लड़की की जिसने मुश्किलों को मौके में बदल दिया....और परिवार और समाज से लड़कर अपनी अलग राह बनाई. जेजे रॉबले का परिवार सोमालिया के गृहयुद्ध से बचकर किसी तरह ब्रिटेन पहुंचा. परिवार के विरोध के बावजूद उन्होंने फ़ुटबॉल के प्रति प्यार नहीं छोड़ा और रेफ़री बनने के अपने सपने को पूरा किया. वो ब्रिटेन की ऐसी पहली काली मुस्लिम महिला रेफ़री हैं जो हिजाब पहनती है.