चोरी-चोरी चुपके-चुपके सरकार बनाई गई: एनसीपी
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि सिर्फ़ छह विधायक बैठक में नहीं आए थे. उन्होंने कहा कि सरकार शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की ही बनेगी. बीजेपी ने चोरी-चोरी चुपके-चुपके सरकार बनाई.
आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के शपथ ग्रहण के बाद दिन भर चला सियासी ड्रामा. शरद पवार ने फिर से पलटी बाजी.
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि सिर्फ़ छह विधायक बैठक में नहीं आए थे. उन्होंने कहा कि सरकार शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की ही बनेगी. बीजेपी ने चोरी-चोरी चुपके-चुपके सरकार बनाई.
एनसीपी की बैठक के बाद पार्टी नेता नवाब मलिक ने कहा- शरद पवार की मौजूदगी में एनसीपी विधायकों की बैठक हुई. अजित पवार को विधायक दल की बैठक से हटाया गया. जब तक नया नेता नहीं चुना जाता, जयंत पाटील को विधायक दल के नेता के सभी अधिकार दिए गए हैं. अजित पवार ने जो फ़ैसला लिया है, उससे पार्टी सहमत नहीं है.
महाराष्ट्र में एनसीपी विधायक दल ने जयंत पाटील को विधायक दल के नेता के सभी अधिकार दिए.
एनसीपी के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील को विधायक दल से जुड़े सभी फ़ैसले लेने का अधिकार.
शरद पवार ने अजित पवार पर कार्रवाई की, उन्हें पार्टी के विधायक दल के नेता से हटाया.
फडणवीस के शपथ ग्रहण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. शिव सेना ने देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के शपथ ग्रहण को चुनौती देने वाली याचिका दायर की.
धनंजय मुंडे सुबह में अजित पवार के साथ थे लेकिन शाम में वे एनसीपी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शरद पवार के पास पहुंच गए हैं.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस घटना के बाद बीजेपी की उलटी गिनती पूरे देश में शुरू. महाराष्ट्र के राज्यपाल को नैतिक रूप से अपने पद पर रहने का हक नहीं. उन्होंने षड्यंत्र करके राज्य में फडणवीस की सरकार बनाई है.
अजित पवार पिछले कुछ समय से पार्टी को तोड़ने की कोशिशों में जुटे थे, क्या है उनकी पूरी कहानी.क्या अजित पवार ने शरद पवार की पार्टी को तोड़ दिया?
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मुंबई बीजेपी दफ़्तर में कार्यकर्ताओं के बीच में कहा है कि उनकी सरकार पांच साल तक चलेगी.
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने पर कई सवाल खड़े किए हैं.
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) मुंबई में चार बजे प्रेस कांफ्रेंस करने वाली है, उसमें अजीत पवार को लेकर पार्टी अपने फ़ैसले का एलान कर सकती है.
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की सरकार अपना प्रभावी बहुमत साबित करेगी.
रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि एनसीपी और कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए मैच फ़िक्सिंग क्यों की? शिव सेना स्वार्थ के चलते 30 साल पुरानी दोस्ती तोड़ दे तो वह लोकतंत्र की हत्या नहीं है?
बीजेपी की ओर से केंद्रीय क़ानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि महाराष्ट्र की जनता को देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनने के लिए जनादेश मिला था.
शिव सेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी को विधानसभा में बहुमत साबित करने की चुनौती दी.
एनसीपी प्रमुख बोले- हमारे पास सरकार बनाने लायक नंबर हैं.
कांग्रेस सांसद अहमद पटेल ने कहा, "महाराष्ट्र के इतिहास में आज का दिन काला धब्बा है. सब कुछ सुबह-सुबह और जल्दबाज़ी में किया गया. कहीं न कहीं कुछ तो गड़बड़ है. इससे ज़्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता."