आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.

मुझे मुख्य वेबसाइट पर ले जाएं

डोनाल्ड ट्रंप: ताजमहल भारत की सम्पन्न और विविधतापूर्ण संस्कृति की नायाब मिसाल है

अहमदाबाद के बाद अब अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल देखने आगरा पहुंच गए हैं.

लाइव कवरेज

  1. डोनाल्ड ट्रंप: ताजमहल भारत की सम्पन्न और विविधतापूर्ण संस्कृति की नायाब मिसाल

    ताजमहल की ख़ूबसूरती से ट्रंप बेहद प्रभावित हुए. उन्होंने विज़िटर बुक में संदेश लिखा.

    उन्होंने लिखा,‘’ताजमहल आपको चकित करता है. ये भारतीय संस्कृति की सम्पन्न और विविधतापूर्ण ख़ूबसूरती का नायाब गवाह है’’.उन्होंने आख़िर में लिखा ‘थैंक यू इंडिया’.

  2. ब्रेकिंग न्यूज़, ट्रंप ने बीबीसी से जो कुछ कहा

    अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आगरा जाते हुए एयर फ़ोर्स वन में बीबीसी संवाददाता अलीम मक़बूल से कहा कि क्रिकेट स्टेडियम में उनका स्वागत शानदार था. ट्रेड डील को लेकर ट्रंप ने कहा कि इसमें कोई जल्दबाजी नहीं है. ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ कई चीज़ें चल रही हैं और सब कुछ बढ़िया है. ताजमहल को लेकर ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कभी देखा नहीं लेकिन सुना बहुत था.

  3. ताजमहल देखने के बाद निकलते ट्रंप

  4. ताजमहल में ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ

  5. ताजमहल कैंपस में इवांका ट्रंप

  6. ताजमहल कैंपस में ट्रंप की बेटी इवांका अपने पति ज़ेराड कुशनर के साथ

  7. ताजमहल का दीदार करते राष्ट्रपति ट्रंप और अमरीका की फ़र्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप

  8. ताजमहल कैंपस में टहलते ट्रंप

  9. ताजमहल के कैंपस में ट्रंप

  10. ट्रंप का हिन्दी ट्वीट

  11. ट्रंप का हिन्दी में एक और ट्वीट

    अमेरिका और भारत अपने देशों को मजबूत बनाएँगे. अपने लोगों को संपन्न बनाएँगे. बड़े सपने देखने वालों को और बड़ा बनाएँगे और अपना भविष्य पहले से कहीं अधिक उज्ज्वल बनाएँगे... और यह तो शुरुआत ही है...

  12. ब्रेकिंग न्यूज़, पूरे परिवार के साथ ताजमहल देखने पहुंचे ट्रंप

    राष्ट्रपति ट्रंप, अमरीकी फ़र्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका ट्रंप आगरा में ताजमहल देखने पहुंचे. इवांका के पति ज़ेराड कुशनर भी हैं.

  13. ब्रेकिंग न्यूज़, ट्रंप के स्वागत में योगी एयरपोर्ट पर

    आगरा एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ट्रंप के स्वागत में खड़े हैं.

  14. डोनल्ड ट्रंप ताजमहल देखने पहुंचे

    राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप आगरा ताजमल देखने पहुंचे.

  15. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान को लेकर क्या बोले ट्रंप

    ट्रंप ने पाकिस्तान पर कहा, ''हर देश को अधिकार है कि वो अपने देश की सीमाओं की सुरक्षा करे. अमरीका और भारत ने यह फ़ैसला किया है कि साथ मिलकर ‘आतंकवाद’ को रोकेंगे और उनकी विचारधारा से लड़ेंगे. हम पाकिस्तान के साथ बेहद सकारात्मक तरीक़े से काम कर रहे हैं ताकि पाकिस्तानी सीमाओं से सक्रिय आतंकवादी संगठनों को नष्ट किया जा सके.''

    ''पाकिस्तान से हमारे संबंध बेहद अच्छे हैं. इस आधार पर हम कह सकते हैं कि हम पाकिस्तान के साथ सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. इससे दक्षिण एशिया में तनाव कम होगा और हम उम्मीद करते हैं कि दक्षिण एशिया के और दूसरे देशों में शांति आएगी.''

  16. ब्रेकिंग न्यूज़, मोदी ने भारत माता की जय के साथ मोटेरा स्टेडियम के कार्यक्रम का समापन किया

    मोदी ने कहा, ''राष्ट्रपति ट्रंप की ये यात्रा भारत और अमेरिका के संबंधों का नया अध्याय है. एक ऐसा अध्याय जो अमेरिका और भारत के लोगों की प्रगति और संपन्नता का नया दस्तावेज बनेगा. आपने अनुभव किया होगा कि आज के स्वागत समारोह में भी लोगों की यही भावना प्रकट हो रही है.''

  17. मोदी ने ट्रंप को दिया धन्यवाद

    मोदी ने ट्रंप के भाषण के बाद उन्हें धन्यवाद दिया. मोदी ने कहा, ''आपने महात्मा गांधी, विवेकानंद और सरदार पटेल का नाम लिया, इसके लिए बहुत धन्यवाद. आपने मेरे बारे में भी बहुत कुछ कहा, इसके लिए भी धन्यवाद. भारत और अमरीका के बीच दोस्ती और बढ़ेगी.''

  18. ट्रंप ने मोदी के प्रति जताया आभार

    ट्रंप ने मोटेरा स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''आप ख़ुशकिस्मत हैं कि भारत में रहते हैं. आने वाले दिनों में भारत और मज़बूती हासिल करेगा. भारत का लोकतंत्र पूरी दुनिया के लिए मिसाल है. मैं सभी भारतीयों से कहना चाहता हूं कि आपको अपने अतीत पर गर्व होना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस शानदार मेहमाननवाज़ी के लिए शुक्रिया.''

  19. ब्रेकिंग न्यूज़, पाकिस्तान पर भी बोले ट्रंप

    पाकिस्तान के साथ भी हमारे अच्छे रिश्ते हैं. इसी वजह से हम पाकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं. हम दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता चाहते हैं.

  20. ब्रेकिंग न्यूज़, भारत की सेना को और मज़बूत करेंगे: ट्रंप

    ट्रंप ने मोटेरा स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ''भारत के साथ हम एडवांस डिफेंस सिस्टम साझा करेंगे. हम भारत को रक्षा उपकरण देंगे. भारत की सेना और मज़बूत होगी. अमरीका और भारत इस बात को लेकर संकल्पित हैं कि आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे. हमने इस्लामिक स्टेट को ख़त्म किया है. अल बग़दादी को हमने ख़त्म किया.''