आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
कोरोना के कारण दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल बंद
दिल्ली सरकार का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण 31 मार्च तक दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल बंद.
लाइव कवरेज
ब्रेकिंग न्यूज़, कोरोना के चलते दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक बंद
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी
दिल्ली सरकार ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर लगाई रोक
कोरोना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नसीहत
भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 30 हुई
कोरोना के लिए एक्शन प्लान बनाए सरकार- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार से कहा है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए उन्हें एक्शन प्लान बनाने की ज़रूरत है जिसे सार्वजनिक भी किया जाना चाहिए.
उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, "स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि कोरोना वायरस पर स्थिति सरकार के काबू में है. ये कुछ इसी तरह है जैसे टाइटैकिन जहाज़ का कप्तान जहाज़ पर सवार यात्रियों से कह रहा हो कि आप डरे नहीं क्योंकि ये जहाज़ डूब नहीं सकता."
गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने राज्य सभा में कहा था कि भारत में कोरोना वायरस की स्थिति पर खुद प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्रालय नज़र बनाए हुए हैं.
ईरान पहुंचेगी भारतीय डॉक्टरों की टीम
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि ईरान में फैलते कोरोना वायरस के बीच वहां फंसे लोगों वापस भारत लाने के लिए ईरानी अधिकारियों से बातचीत जारी है.
उन्होंने कहा कि गुरुवार को भारतीय डॉक्टरों की टीम वहां पहुंचेगी और उम्मीद है कि क़ोम शहर में लोगों की जांच के लिए पहला क्लीनिक शाम तक बन जाएगा.
होली में जल जाए कोरोना - उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा है कि राज्य में कोरोना वायरस को देखते हुए हमारे लिए अगले आठ दिन बेहद अहम हैं, हमें सतर्क रहना होगा.
उन्होंने कहा "मैं दुआ करता हूं कि इस बार होली में कोरोना वायरस भी जल कर ख़त्म हो जाए."
कोरोना वायरस के ख़तरे को कैसे कम करें
कोरोना वायरस कोविड 19 के ख़तरे को कम करने के लिए इन बातों का ध्यान रखें -
इंसान से जानवर में फैल सकता है कोरोना वायरस
हांग कांग में एक कुत्ते में कोविड 19 का संक्रमण पाए जाने के बाद अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि लोग अपने पालतू जानवरों को किस करने से बचें.
इस कुत्ते का मालिक कोरोना वायरस से संक्रमित था.
हांग कांग कृषि, मत्स्य पालन और संरक्षण विभाग ने कहा है कि कुत्ते में संक्रमण का स्तर काफी कम पाया गया है लेकिन ये इस बात की पुष्टि करता है कि कोरोना वायरस इंसान के जानवर में भी फैल सकता है.
फिलहाल कुत्ते में किसी तरह की बीमारी के लक्षण नहीं देखे गए हैं और उसे इंसानों और दूसरे जानवरों से अलग रखा गया है.
लखनऊ में कोरोना पर नया निर्देश
किसी भी रूप में खुले में मांस हो, मीट हो या मछली हो, इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है. साफ सफाई प्रत्येक होटल को मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करनी है. सेमी कुक्ड मीट्स को पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है ताकि फूड के माध्यम से कहीं भी कोई अफ़ेक्टेड न हो. खुले में कोई भी मीट की बिक्री नहीं होगी. मानकों का पूर्णतया पालन होगा. और सेमी कुक्ड या Boiled जो चीजें हैं मीट की, उन सब चीज़ों को प्रतिबंधित किया गया है: अभिषेक प्रकाश, डीएम लखनऊ
कोरोना के कारण एशियन सिक्यूरिटी कॉन्फ़्रेंस टला
'ओलंपिक खेलों में देरी एथलीटों को स्वीकार्य नहीं'
जापान की ओलंपिक मंत्री ने कहा है कि ओलंपिक खेलों को कैंसिल करना या उसमें देरी एथलीटों को स्वीकार्य नहीं होगा.
आईएमएफ़ की घोषणा और चेतावनी
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कोरोना वायरस के प्रभावित देशों की सहायता के लिए 39 अरब डॉलर की घोषणा की है. आईएमएफ़ ने चेतावनी दी है कि कोरोना के फैलने के कारण इस साल ग्लोबल इकॉनॉमिक ग्रोथ पिछले साल के मुक़ाबले नीचे चला गया है.
भारत में अभी तक कोरोना के 29 पॉजिटिव मामले
कोरोना पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का संसद में बयान
क्या कर रही है भारत सरकर, वायरस से निपटने की तैयारी
भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भारत के संसद में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे उपायों की जानकारी दी. राज्य सभ में ने जो बातें बताई हैं, उनमें निम्नांकित बातें अहम हैं-
- कोरोना वायरस के लिए रैपिड रिस्पांस टीम
- राज्यों की मदद के लिए गाइडलाइन जारी
- वुहान से लाए गए सभी भारतीयों की रिपोर्ट निगेटिव
- जब तक जरूरी ना हो चीन और इटली ना जाएं भारतीय
- जांच के लिए 19 और लैब बनाई जा रही है
- कोरोना को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के संपर्क में भारत
- तमाम इंतजाम की निगरानी कर रहे हैं प्रधानमंत्री
- 21 एयरपोर्ट पर यात्रियों की नजर रखी जा रही है
- ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने की कोशिश की जा रही है
कैलिफ़ोर्निया में इमरजेंसी
अमरीकी प्रांत कैलिफ़ोर्निया में कोरोना से एक की मौत के बाद इमरजेंसी घोषित
उत्तर प्रदेश सरकार ने समिति गठित की
पेटीएम का गुड़गाँव ऑफ़िस दो दिनों के लिए बंद
पेटीएम ने बयान में कहा है कि उसका एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. ये कर्मचारी हाल ही में इटली से लौटा था.