आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
कोरोना वायरस: दुनियाभर में 12.72 लाख से अधिक लोग संक्रमित, 69,000 से ज़्यादा की मौत
दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में 83 मौतौं की पुष्टि.
लाइव कवरेज
कोरोना वायरसः किसी सतह पर कितनी देर ज़िंदा रहता है ये विषाणु
कोरोना वायरस पर इससे आगे की Live रिपोर्टिंग
दुनियाभर में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा 69,000 पार कर गया है. रविवार को जो कुछ हुआ वो आपने इस Live रिपोर्टिंग में पढ़ा. इससे आगे की जानकारी के लिए क्लिक करें.
ब्रेकिंग न्यूज़, जब आप सो रहे तबसे अबतक का अपडेट
दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामलों का बढ़ना जारी है, हालांकि बीते दो दिनों की तुलना में रविवार को संक्रमण के मामले थोड़े कम ज़रूर हुए है.
सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे तक दुनिया भर में संक्रमित मरीज़ों की संख्या 12 लाख 72 हज़ार से ज़्यादा हो चुकी है. जबकि इससे मरने वालों का आंकड़ा 69,350 को पार कर चुका है. इस दौरान 2.60 लाख लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं.
बीते दो सप्ताह में पहली बार इटली में कोविड-19 संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी देखी गई है. रविवार को इटली में कोरोना वायरस से 525 लोगों की मौत हुई है.19 मार्च के बाद पहली बार 24 घंटे के अंतराल में इटली में इतने कम लोगों की मौत हुई है. वैसे इस बीमारी की चपेट में इटली में 15,887 लोगों की मौत हो चुकी है.
स्पेन में बीते 24 घंटे में 674 लोगों की मौत हुई है. यह बीते सप्ताह में एक दिन में हुई मौतों का सबसे कम मामला साबित हुआ है. वैसे स्पेन में अब तक इस महामारी से 12,641 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस संक्रमण के लिहाज से यह दूसरे पायदान पर पहुंच चुका है. यहां एक लाख 31 हज़ार से ज़्यादा मरीज़ संक्रमित हैं.
अमरीका में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. दुनिया भर में सबसे ज़्यादा 3.35 लाख मरीज़ अमरीका में ही संक्रमित हैं. इसके अलावा यहां इस महामारी से मरने वालों की संख्या 9,562 हो चुकी है.
अमरीका में न्यूयार्क सिटी कोरोना वायरस संक्रमण का हॉटस्पॉट बनकर उभरा है. इस शहर में अब तक 2,256 लोगों की मौत हो चुकी है.
फ्रांस में भी कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा 8,000 को पार कर गया है. बीते 24 घंटों में देश के अंदर 357 लोगों की मौत हुई है, जबकि शनिवार को यह आंकड़ा 441 था. देश में अभी भी 90 हज़ार ज़्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.
वहीं ब्रिटेन में रविवार को 621 लोगों की मौत हुई है. ब्रिटेन में अब तक 4934 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमित मरीज़ों की संख्या 48,000 के पार पहुंच गई है. ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को कुछ टेस्ट के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा जबकि ब्रिटिश महारानी एलिज़ाबेथ ने देश को दिए संबोधन में ब्रिटिश स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार जताते हुए उम्मीद जताई है कि कोरोना वायरस का संकट जल्दी ही दूर होगा.
भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले 3577 हो गए हैं. जबकि 83 लोगों की मौत हो चुकी है.रविवार को 505 नए मामले सामने आए हैं.
देश भर के 274 ज़िलों में संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. इससे पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश के अलग अलग हिस्सों में आम लोगों ने रविवार की रात नौ बजे घर की लाइट को बंद करके दिये और मोमबत्ती जलाकर कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ लड़ाई में एकजुटता प्रदर्शित की.
ब्रेकिंग न्यूज़, ब्रिटिश प्रधानमंत्री अस्पताल में भर्ती
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक डॉक्टरों की सलाह के बाद प्रधानमंत्री कुछ टेस्ट कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं.
बताया जा रहा है कि ये टेस्ट एहतियातन किए जा रहे हैं. दस दिन पहले बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे.
तबसे वे आइसोलेशन में रह रहे हैं, हालांकि वहां रहते हुए भी वे कैबिनेट की मीटिंग कर रहे हैं.
लेकिन बताया जा रहा है कि उनमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण लगातार बने हुए हैं.
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की पहचान सार्वजनिक क्यों कर रही है असम सरकार
कोरोनाः गांव वालों के तानों से तंग आकर दिलशाद ने की आत्महत्या
ब्रेकिंग न्यूज़, भारत में अब तक 83 मौतें
भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले 3577 हो गए हैं. जबकि 83 लोगों की मौत हो चुकी है.
रविवार को 505 नए मामले सामने आए हैं. देश भर के 274 ज़िलों में संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं.
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58 नए मामले सामने आए हैं. दिल्ली में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 503 हो गई है.
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 748 हो गए हैं. राज्य में 13 मरीज़ों की मौत रविवार को हुई है जबकि 113 नए मामले सामने आए हैं.
उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 278 पहुंच गई है.
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नए मामले रविवार को सामने आए हैं. राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 253 है.
मध्य प्रदेश में इस संक्रमण से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य में संक्रमण के कुल मामले 193 तक पहुंच चुके हैं.
तेलंगाना में रविवार को कोविड-19 के 62 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में अब 289 मरीज़ इसकी चपेट में आ चुके हैं.
आंध्र प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के मामले 252 हो गए हैं. राज्य में रविवार को संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए हैं.
रविवार को तमिलनाडु में कोविड-19 संक्रमण के 86 मामले सामने आए. पूरे राज्य में अब 571 लोग इस महामारी से संक्रमित हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़, ब्रिटिश महारानी का संबोधन
ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ ने टीवी संबोधन के ज़रिए देशवासियों को संबोधित किया है. उन्होंने बेहद रेयर माने जा रहे अपने संबोधन में कहा है कि देश मुश्किल वक्त से गुजर रहा है- जिसमें दुख भी, वित्तीय चुनौतियों और व्यापक बदलाव शामिल है.
उन्होंने कोरोना वायरस के संकट के समय में ब्रिटेन के स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार भी जताया. उन्होंने उम्मीद जताई है कि फ्रंट लाइन पर एनएचएस स्वास्थ्यकर्मियों की कोशिशों से स्थिति जल्द ही सामान्य होगी.
महारानी एलिज़ाबेथ ने लोगों से कहा कि एकजुटता के साथ ही इस महामारी का मुक़ाबला किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि दुनिया भर के देश इस महामारी के ख़िलाफ़ संघर्ष कर रहे हैं और हम सब लोग कामयाब होंगे.
उन्होंने भरोसा जताया है कि आने वाले दिन बेहतर होंगे, हम अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय व्यतीत कर पाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़, दो सप्ताह में पहली बार संभला इटली
बीते दो सप्ताह में पहली बार इटली में कोविड-19 संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी देखी गई है. रविवार को इटली में कोरोना वायरस से 525 लोगों की मौत हुई है.
19 मार्च के बाद पहली बार 24 घंटे के अंतराल में इटली में इतने कम लोगों की मौत हुई है.
इतना ही नहीं इटली के अस्पतालों में इंटेंसिव केयर यूनिट वाले मरीज़ों की संख्या में भी कमी दिख रही है.
कोरोनो वायरस से दुनिया भर में सबसे ज़्यादा मौतें इटली में ही हुई है, इटली में अब तक 15,887 लोग इस महामारी में मर चुके हैं. देश में एक लाख 29 हज़ार लोगों के बीच यह संक्रमण फैला है.
सबसे ज़्यादा संक्रमण के लिहाज से इटली अब अमरीका और स्पेन से पीछे चल रहा है.
पीएम मोदी की अपील का असर
देश के अलग अलग हिस्सों से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार रात नौ बजे लाखों लोगों ने दिए और मोमबत्ती जलाकर कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ लड़ाई में एकजुटता का परिचय दिया.
मोदी की अपील पर देश भर में हुई 'दीपावलि'
प्रधानमंत्री ने कहा था कि रविवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीये जलाएं, या फ़्लैशलाइट जलाएं.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला अपने परिवारवालों के साथ मिट्टी के दीये लेकर.
गृह मंत्री अमित शाह भी मिट्टी के दीये जलाते हुए.
प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर लोगों ने दीये जलाए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश भर में लोगों ने अपने घरों की रोशनी बंद करके दीये जलाए.
कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ जारी लड़ाई के सिलसिले में प्रधानमंत्री ने ये अपील की थी.
कोरोना वायरस: आख़िर कब तक करनी होगी सोशल डिस्टेंसिंग
कोरोना वायरस सारी दुनिया के लिए एकदम नया है. ये कहां से आया है?, कैसे रुकेगा? इसका इलाज क्या है? अभी किसी को कुछ नहीं पता.
लेकिन एक बात सौ फीसद सही साबित हो गई है कि इसे सोशल डिस्टेंसिंग से रोका जा सकता है. जिन देशों ने भी इस पर क़ाबू पाया, वहां यही हथियार अपनाया गया है. भारत में भी सोशल डिस्टेंसिंग करने को कहा जा रहा है. और इसीलिए सरकार को लॉकडाउन करना पड़ा. लेकिन ये सोशल डिस्टेंसिंग आख़िर कब तक चलेगी?
पिछली सदी की शुरुआत में जिस वक़्त पहला विश्व युद्ध ख़त्म हो रहा था, तो एक वायरस ने दुनिया पर हमला बोला था. जिसने दुनिया की एक चौथाई आबादी को अपनी गिरफ़्त में ले लिया था. इस महामारी को आज हम स्पेनिश फ्लू के नाम से जानते हैं.
पूरी दुनिया में इस महामारी से पांच से दस करोड़ लोगों की जान चली गई थी.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए किया ट्वीट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संक्रमण से सीधे मुक़ाबला कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए एक संदेश ट्वीट किया है.
लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत
लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रील की मिस्र के एक अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है.
स्थानीय मीडिया की ख़बर के अनुसार, जिब्रील की राजनीतिक पार्टी नेशनल फोर्सेज़ अलायंस का कहना है कि 26 मार्च को उनका टेस्ट पॉज़ीटिव आया था.
जिब्रील के फ़ेसबुक पेज पर एक मजहबी संदेश अपडेट किया गया है, जिसे आमतौर पर तब इस्तेमाल करते हैं जब किसी की मौत हो जाती है.
कोरोना वायरस: क्यों ख़तरे में हैं इलाज करने वाले डॉक्टर और नर्स
स्वास्थ्यकर्मी दुनिया भर में कोविड-19 के ख़िलाफ़ चल रही लड़ाई की एक बड़ी कीमत चुका रहे हैं.
हज़ारों स्वास्थ्यकर्मी ख़ुद कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और वायरस की चपेट में आकर मरने वाले मेडिकल स्टाफ़ की संख्या बढ़ती जा रही है.
सुरक्षित कपड़े, मास्क और ग्लव्स पहनने के बावजूद डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मी बाकी लोगों के मुकाबले संक्रमण के ज़्यादा शिकार हो रहे हैं.
स्वास्थ्यकर्मियों के गंभीर रूप से बीमार होने का ख़तरा भी ज़्यादा है.
लेकिन ऐसा हो क्यों रहा है?
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले साढ़े तीन हज़ार के पार, 83 मौतें
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 3577 हो गए हैं.
मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 83 हो गई है.
बीते 24 घंटे में संक्रमण के 505 नए मामलों की पुष्टि हुई है.
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक़, संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से हैं.
मोदी की अपील पर लोगों की तैयारियां
आज रात 9 बजे की तैयारियां पहले ही शुरू हो गई हैं.
लोग बाज़ार में दीये और कैंडल खरीद रहे हैं.
लॉकडाउन से निखर गई गंगा की रगंत
लॉकडाउन का असर कुछ यूं हुआ है कि बनारस में गंगा नदी का पानी साफ़ हो गया है.