बारिश के कारण भारत-न्यूज़ीलैंड का मैच रद्द
नौटिंगम में लगातार हो रही बारिश के कारण न्यूज़ीलैंड और भारत का मैच रद्द करना पड़ा. दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक.
आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
नौटिंगम में लगातार हो रही बारिश के कारण मैच हुआ रद्द. दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक.
नौटिंगम में लगातार हो रही बारिश के कारण न्यूज़ीलैंड और भारत का मैच रद्द करना पड़ा. दोनों टीमों को मिला एक-एक अंक.
कई बार वक़्त तय किए जाने के बाद एक बार फिर मैदान की जांच का वक़्त बढ़ चुका है. एक घंटे के बाद मैदान की जांच होगी.
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैच से पहले नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में बारिश जारी है. प्रशंसकों को मैच शुरू होने का इंतज़ार है.
बारिश के कारण भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच विश्व कप का मैच बाधित है. अब तक टॉस नहीं हो पाया है और कई बार मैदान की जांच करने का समय तय हो चुका है. अब तकरीबन एक घंटे बाद मैदान की जांच करने का समय तय किया गया है.
रोहित शर्मा, के.एल. राहुल, विराट कोहली (कप्तान), विजय शंकर/दिनेश कार्तिक, एम.एस. धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह
मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम लाथम, जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, मेट हेनरी, लॉकिन फ़र्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट
एक घंटे पहले मैदान की जांच की गई थी लेकिन बारिश तेज़ होने के बाद अब आधे घंटे बाद फिर मैदान की जांच की जाएगी.
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मैच से पहले अब भी बारिश जारी है. मैदान कवर है.
ख़राब मौसम के कारण मैच अभी तक शुरू नहीं हो पाया है जबकि भारतीय समय के हिसाब से तीन बजे मैच शुरू होना था.
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुक़ाबले में सबकी नज़र मौसम पर है. इस वर्ल्ड कप में अब तक तीन मैच बारिश को कारण नहीं हो पाए हैं. इसके साथ ही चोट के कारण बाहर हुए शिखर धवन की जगह रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल ओपनिंग करने आ सकते हैं.