अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत
विश्व कप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों में चार जीत के बाद शीर्ष पर बना हुआ है जबकि भारत चार मैचों में तीन जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.
आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत के सामने पाकिस्तान हुआ पस्त. वर्ल्ड कप में भारत की सातवीं जीत.
विश्व कप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों में चार जीत के बाद शीर्ष पर बना हुआ है जबकि भारत चार मैचों में तीन जीत के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.
140 रनों की शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा मैन ऑफ़ द मैच चुने गए हैं.
विश्व कप में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेले गए अब तक सात मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है.
विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 89 रनों से हराया. पाकिस्तानी टीम पूरे 40 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर केवल 212 रन ही बना पाई.
पाकिस्तान का स्कोर 39 ओवरों में 208-6 है. उसे जीत के लिए एक ओवर में 94 रन बनाने हैं.
37 ओवरों में पाकिस्तान ने छह विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं. उसे जीत के लिए 18 गेंदों में 120 रन चाहिए.
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी मैच में बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम लागू हो गया है. इसके लिए पाकिस्तान को 40 ओवर में 302 रन बनाने होंगे. इस समय पाकिस्तान का स्कोर 35 ओवरों में 166-6 है.
27वें ओवर की अंतिम गेंदों पर हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद हफ़ीज़ और शोएब मलिक को आउट किया था. हालांकि, उनकी हैट्रिक बॉल को सरफ़राज़ ने बड़ी आसानी से डिफ़ेंड किया था.
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे विश्व कप के मैच को बारिश के कारण रोकना पड़ा है. इस दौरान बारिश को देखते भारतीय कप्तान विराट कोहली.
बारिश की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच जारी मैच को रोकना पड़ा है. 35 ओवरों में पाकिस्तान का स्कोर 166-6 है.
पाकिस्तान ने 35 ओवरों में छह विकेट खोकर 166 रन बनाए. जीत के लिए 15 ओवरों में चाहिए 171 रन.
विजय शंकर ने अपना दूसरा विकेट लिया. पाकिस्तानी कप्तान सरफ़राज़ अहमद को 12 रन पर क्लीन बोल्ड किया.
विश्व कप में खेले जा रहे भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में लोगों का उत्साह देखते ही बनता है.
मैनचेस्टर में खेले जा रहे भारत-पाकिस्तान मैच में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जुटे हैं. सचिन तेंदुलकर ने ब्रायन लारा और वीरेंद्र सहवाग के साथ तस्वीर ट्वीट की है.
पाकिस्तान ने 30 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए.
हार्दिक पांड्या ने अपने ओवर की अंतिम दो गेंदों पर दो विकेट लिए हैं.
पाकिस्तान ने 27 ओवरों में अब तक पांच विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए हैं.
हार्दिक पांड्या का लगातार दूसरा विकेट. शोएब मलिक को शून्य पर क्लीन बोल्ड किया.
हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद हफ़ीज़ (9 रन) को विजय शंकर के हाथों कैच आउट कराया.
कुलदीप यादव ने लिया दूसरा विकेट. फ़ख़र ज़मां को 62 रन पर युज़वेंद्र चहल के हाथों कैच आउट कराया.