आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
मूसल के बाहरी इलाकों में कुछ सुरंगें मिली हैं
प्रकाशित
मूसल वो जगह है जिसे इस्लामिक स्टेट का इराक़ में मज़बूत गढ़ माना जाता है.
पिछले कुछ दिनों से इराक़ी और कुर्द सेनाओं ने मूसल को आईएस के चंगुल से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया हुआ है.
जैसे-जैसे इराक़ी सेनाएं मूसल की तरफ़ आगे बढ़ रही हैं उन्हें आईएस से और कड़ी चुनौती मिल रही है. मूसल के बाहरी इलाकों में कुछ सुरंगें भी मिली हैं जिन्हें आईएस लड़ाके कवच के रूप में इस्तेमाल किया करते थे.
बीबीसी संवाददाता अहमद माहेर एक ऐसी ही सुरंग के अंदर पहुँचे और जानने की कोशिश की कि इसे कैसे और क्यों बनाया गया होगा.