आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
मुस्लिम बेहद पिछड़े हैं, उनके इलाक़ों में बैंक भी कम हैं- सांसद ओवैसी
प्रकाशित
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के नेता और सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने बीबीसी हिंदी के फ़ेसबुक लाइव में कहा, "मैं आरबीआई की रिपोर्ट, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के आधार पर दावे के साथ कह रहा हूँ कि मुसलमानों को जान-बूझकर बैंकिंग सिस्टम से अलग रखा गया है."
उन्होंने पहले भी आरोप लगाया है कि मुसलमान बहुल इलाक़ों में जानबूझकर कैश नहीं पहुँचाया जा रहा.
उन्होंने कहा, "मैं जो भी कह रहा हूँ पक्की रिपोर्टों के आधार पर कर रहा हूँ. आप हैदराबाद, औरंगाबाद या पुरानी दिल्ली में जाकर देख लीजिए, वहाँ एटीएम में पैसा है या नहीं.."