आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
श्रीलंका के जाफ़ना में 'ऑपरेशन पवन' की कहानी
प्रकाशित
हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस के सह संपादक सुशाँत सिंह की एक किताब प्रकाशित हुई है, ‘ मिशन ओवरसीज़- डेयरिंग ऑपरेशंस बाई द इंडियन मिलिट्री ’.
इसमें उन्होंने 1987 में श्रीलंका में एलटीटीई के मुख्यालय जाफ़ना में भारतीय सैनिकों के हैली ड्राप करने की कहानी को रोमांचक ढ़ंग से बयान किया है.
इस हमले में भारतीय सैनिकों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा था लेकिन वो किसी तरह लड़ते हुए वापस अपने ठिकाने पर पहुंच पाए थे. ‘ऑपरेशन पवन’ के पहले दो दिनों की दिल दहला देने वाली कहानी बयान कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल आज की विवेचना में.