आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
अमरीका ने गिराया सबसे बड़ा बम
प्रकाशित
अमरीकी सेना ने अफ़गानिस्तान के पूर्वी प्रांत नांगरहार में अब तक का सबसे बड़ा बम गिराया है. यह बम नॉन न्यूक्लियर था. अमरीकी सेना की भाषा में इसे 'मदर ऑफ़ ऑल बॉम्ब्स' कहा जा रहा है. इस बम का निशाना नांगरहार प्रांत के अचिन ज़िले में कथित इस्लामिक स्टेट के सुरंगों का नेटवर्क था.