आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
विवादित हैंडशेक के कारण कई बार चर्चा में रहे हैं ट्रंप
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप कई बार हाथ मिलाने की वजह से मीडिया में सुर्खियां बटोर चुके हैं.
इस बार पोलैंड दौरे के दौरान वहां के राष्ट्रपति आंद्रज़ेज डूडा की पत्नी अगाटा कॉर्नहाउशर डूडा से हाथ मिलाने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.
जब ट्रंप ने हाथ मिलाने के लिए उनकी तरफ अपना हाथ बढ़ाया तो अगाटा कॉर्नहाउशर डूडा अनजाने में उन्हें अनदेखा करते हुए मेलानिया की तरफ बढ़ गईं.
इस दौरान ट्रंप के चेहरे पर साफ नज़र आया कि ट्रंप इसके लिए तैयार नहीं थे.
हाल में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुलाकात में जब ट्रंप ने मोदी की ओर हाथ बढ़ाया तो मोदी इसे नज़रअंदाज़ करते हुए सीधे उनसे गले मिल गए.
इस दौरान भी ट्रंप शायद इसके लिए तैयार नहीं थे, और वो कुछ पलों के लिए वे असमंजस में पड़े दिखाई दिए.
इससे पहले ट्रंप जर्मनी की चांसलर एंगेला मर्केल के साथ हाथ ना मिलाने के लिए भी चर्चा में आए थे.