आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
जब अमरीका ने मार गिराया था ईरानी विमान
प्रकाशित
तीस साल पहले आज ही के दिन एक अमरीकी युद्धपोत यूएसएस विनसेंज ने ईरान के एक यात्री जहाज़ को मार गिराया था. इस विमान में सवार सभी 290 लोग मारे गए थे. अमरीकी नौसेना का ये जहाज़ फ़ारस की खाड़ी में गश्त लगा रहा था. उसी समय आसमान में जहाज़ की आवाज़ सुनाई दी. अमरीकियों ने इसे लड़ाकू विमान F-14 समझा और मिसाइल दाग दी. उस अमरीकी युद्धपोत पर सवार एक क्रू सदस्य बता रहे हैं कि उस दिन क्या हुआ था.