आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
Corona Virus Test चाह कर भी क्यों नहीं बढ़ रहे?
कोरोना वायरस की महामारी ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है और जब ऐसी महामारी सामने आती है तब सबसे अहम होता है कि टेस्ट किए जाएं और तेज़ी से किए जाएं, लेकिन क्या हम वायरस से भी तेज़ हो सकते हैं?
कोविड 19 के दौर में टेस्टिंग से ही पता चल सकता है कि कितने लोग संक्रमित हो चुके हैं और कितने लोग संक्रमित हो सकते हैं. लेकिन हर देश में टेस्ट उतनी मात्रा में नहीं हो रहे और ना ही टेस्टिंग हर किसी के लिए उपलब्ध हैं. इसके पीछे कई कारण हैं.
वक़्त, संसाधन, सैंपल कलेक्ट करने की समस्याएं, टेस्ट किट और टेस्ट करने वाले एक्सपर्ट्स की कमी. फ़िलहाल कई देश धीमी शुरुआत के बाद अपनी टेस्टिंग कैपेसिटी बढ़ा रहे हैं. पर ये टेस्ट की संख्या बढ़ाना इतना मुश्किल क्यों है?
वीडियो: सर्वप्रिया सांगवान और देबलिन रॉय
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)