आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
भारत के सेना प्रमुख के सऊदी अरब और यूएई दौरे की वजह
भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे मंगलवार को एक हफ़्ते के लिए संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के दौरे पर रवाना हुए.
पश्चिम एशिया के इन दोनों देशों में भारत के किसी भी सेना प्रमुख का यह पहला दौरा है. कहा जा रहा है कि सेना प्रमुख के इस दौरे से यूएई और सऊदी के भारत से रक्षा संबंध और गहरे होंगे.
जनरल नरवणे का यह तीसरा विदेशी दौरा है. इससे पहले वो अक्टूबर में भारत के विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला के साथ म्यांमार गए थे और पिछले महीने ही नेपाल के दौरे से लौटे थे.
भारतीय सेना ने अपने बयान में इस दौरे को ऐतिहासिक कहा है. जनरल नरवणे दोनों देशों के सेना प्रमुखों और सेना के सीनियर अधिकारियों से मुलाक़ात करेंगे. उनका दौरा 14 दिसंबर को ख़त्म होगा.
स्टोरीः टीम बीबीसी
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)