आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
जो बाइडन ने ईरान को दिया झटका
प्रकाशित
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका ईरान पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध नहीं हटाएगा. अमेरिका का कहना है कि ईरान परमाणु समझौते को फिर से लागू करने के लिए ईरान पर वार्ता का दबाव बनाए रखने के लिए ऐसा किया जा रहा है.
सीबीएस न्यूज़ के लिए शुक्रवार को रिकॉर्ड किए गए इंटरव्यू में बाइडन से पूछा गया था कि क्या अमेरिका ईरान को वार्ता के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबंध हटा देगा. इसके जवाब में राष्ट्रपति ने कहा, 'ना'.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)