आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
इब्राहीम रईसी बने ईरान के नए राष्ट्रपति, कैसी सोच रखते हैं?
ईरान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मौलवी इब्राहीम रईसी ने जीत हासिल की है. ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख रहे रईसी देश के 13वें राष्ट्रपति होंगे. ईरान में शुक्रवार 18 जून को मतदान हुए थे.
14 दिसंबर 1960 को उत्तर पूर्वी ईरान के मशहद में जन्मे होज्जत अल-इस्लाम सैय्यद इब्राहीम रईसी को कट्टरपंथी विचारधारा को मानने वाला माना जाता है. रईसी ईरान के सबसे समृद्ध सामाजिक संस्था और मशहाद शहर में मौजूद आठवें शिया इमाम रेज़ा की पवित्र दरगाह अस्तान-ए-क़ोद्स के संरक्षक भी रह चुके हैं.
स्टोरीः टीम बीबीसी
आवाज़ः नवीन नेगी
वीडियो एडिटः देवाशीष कुमार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)