आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
भारत में महंगा पेट्रोल और दो खाड़ी देशों के झगड़े का कनेक्शन
दुनिया के दो सबसे बड़े तेल उत्पादक देश हैं, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब. इन दोनों के बीच कुछ दिन पहले एक बैठक होने वाली थी जो आपसी मनमुटाव के चलते अटक गई. इस बैठक में तेल उत्पादन के कोटे को लेकर बात होनी थी. इसका असर तेल के सभी बड़े बाज़ारों पर पड़ा है जो बातचीत थम जाने से अधर में फँस गये हैं और इसकी वजह से 2014 के बाद दुनिया भर में तेल की क़ीमतें एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर हैं. पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन 'ओपेक प्लस' जिसमें रूस जैसे देश भी शामिल हैं, उसे अपनी बातचीत को अनिश्चित काल के लिए टालना पड़ा है. लेकिन सऊदी और यूएई, जो एक दूसरे के क़रीबी समझे जाते हैं, उनमें मनमुटाव क्यों हो गया?
स्टोरी: समीर हाशमी
वीडियो: गुरप्रीत सैनी और मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)