नासा इंस्टाग्रामः धरती और अंतरिक्ष की तस्वीरें

प्रकाशित

नासा ने आधिकारिक रूप से अपना इंस्टाग्राम प्रोफाइल शुरू कर दिया है. एजेंसी इसमें नई-पुरानी तस्वीरें डालेगी. इसके अलावा खगोल और अंतरिक्ष से जुड़े वीडियो भी साझा करेगी.

नासा इंस्टाग्राम
इमेज कैप्शन, नासा के इंस्टाग्राम प्रोफाइल का लक्ष्य पृथ्वी और अंतरिक्ष की तस्वीरों के ज़रिए अपना काम लोगों को दिखाना है. ये तस्वीर 20 जुलाई, 1969 को अपोलो 11 से ली गई थी.
नासा इंस्टाग्राम
इमेज कैप्शन, नासा के प्रेस सचिव लॉरेन वर्ली कहते हैं, "हम अपना सोशल मीडिया पोर्टफ़ोलियो लगातार बढ़ा रहे हैं ताकि नासा के खोज और अन्वेषण के काम को लोगों के सामने लाया जा सके."
नासा इंस्टाग्राम
इमेज कैप्शन, नासा के शुरुआती पोस्ट में लूनर एटमॉस्फ़ीयर एंड डस्ट एनवायरमेंट एक्सप्लोरर (लाडी) के वर्जीनिया में समुद्र तट से पूर्व निर्धारित लॉन्च की तस्वीरें थीं.
नासा इंस्टाग्राम
इमेज कैप्शन, लाडी एक रोबोटिक शोध अभियान है जो चांद की परिक्रमा कर उसके वातावरण की रचना के बारे में जानकारी एकत्र करेगा.
नासा इंस्टाग्राम
इमेज कैप्शन, नासा-प्रायोजित शोध अभियान से पहले ही चांद की सतह पर खनिज में मौजूद पानी के सबूत मिल चुके हैं, जिसका अज्ञात स्रोत सतह से काफ़ी नीचे था.
नासा इंस्टाग्राम
इमेज कैप्शन, नासा का इंस्टाग्राम अकाउंट एजेंसी के बारे में विशद जानकारी देगा. एजेंसी इसमें नई और ऐतिहासिक तस्वीरों के साथ ही वैमानिकी, खगोल भौतिकी, पृथ्वी विज्ञान, इंसान की अंतरिक्ष उड़ान के अलावा और भी तस्वीरें-वीडियो साझा करेगी.
नासा इंस्टाग्राम
इमेज कैप्शन, नासा के इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल- इंस्टाग्राम.कॉम/नासा (instagram.com/nasa) में और भी तस्वीरें देखी जा सकती हैं.