....कि पानी को तरसने के दिन आए

प्रकाशित

गर्मी शुरू होते ही ब्राज़ील में पानी की किल्लत शुरू हो गई है. सरकार का कहना है कि जल्द ही पानी की राशनिंग शुरू की जाएगी. पानी की बर्बादी करने वालों को सज़ा भी दी जा सकती है.

साओ पाउलो, ब्राज़ील, सूखा
इमेज कैप्शन, ब्राज़ील के साउ पाउलो में इस साल पानी की गंभीर कमी हो गई है. वहां एक बेघर व्यक्ति सीवर के पाइप से निकल रहे पानी से स्नान कर रहा है. सीवर के इस पाइप का पानी टीटे नदी में गिरता है, जो साओ पाउलो की सबसे बड़ी और प्रदूषित नदी है.
साओ पाउलो, ब्राज़ील, सूखा
इमेज कैप्शन, पानी के गंभीर संकट को देखते हुए सरकार जल्द ही इसकी राशनिंग शुरू करने पर विचार कर रही है. साओ पाउलो में एक व्यक्ति अपने घर में पानी जमा करके रख रहा है.
साओ पाउलो, ब्राज़ील, सूखा
इमेज कैप्शन, लेकिन हर संकट की तरह बेघर लोगों के लिए पानी की कमी का संकट भी बड़ा है, क्योंकि इनके पास इसे जमा करने का साधन नहीं.
साओ पाउलो, ब्राज़ील, सूखा
इमेज कैप्शन, पानी की कमी को देखते हुए इसके इस्तेमाल के तरीके भी बदल गए हैं. साओ पाउलो शहर के लोग वॉशिंग मशीन से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल घर के आगे-पीछे के स्थान को भिगाने के लिए कर रहे हैं.
साओ पाउलो, ब्राज़ील, सूखा
इमेज कैप्शन, साओ पाउलो में एक व्यक्ति गैस स्टेशन में अपनी कार धो रहा है. ब्राज़ील में कार धोने का चलन बहुत पुराना है और पानी की कमी को देखते हुए सरकार ने पानी बर्बाद करने वालों पर जुर्माना लगाने का फ़ैसला किया है.
साओ पाउलो, ब्राज़ील, सूखा
इमेज कैप्शन, यह ब्राज़ील का जागुराई बांध है. लैटिन अमरीका के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो के लिए पानी का मुख्य स्रोत यही है. अप्रैल 25 तारीख तक इसकी कुल क्षमता का सिर्फ़ 12 फ़ीसदी पानी ही इसमें मौजूद था.