इंस्टाग्राम फ़ोटो से कैसे हटाएं लोकेशन

इमेज स्रोत, Instagram
तस्वीरें साझा करने वाली मशहूर वेबसाइट इंस्टाग्राम पर जब भी आप अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हैं तो उस पर आपका लोकेशन भी दिखाई देता है.
कुछ लोगों के लिए ये लोकेशन अपनी तस्वीरों के साथ दिखाना ज़रूरी है लेकिन कई बार ये सुरक्षा के लिहाज़ से ख़तरनाक हो सकता है.
युवाओं में इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करना बेहद लोकप्रिय है ऐसे में इसके जुड़े ख़तरे को भी समझना ज़रूरी है.
क्या हैं ख़तरे
अगर आप घर से बाहर हैं और तस्वीरें पोस्ट करते हैं तो कई लोगों को पता चल जाता है कि आपके घर पर ताला बंद होगा.

इमेज स्रोत, Instragram.com
चोरों को बस ऐसी ही पक्की ख़बर चाहिए जिससे वो आपके घर पर अपना हाथ साफ़ कर सकें.
इंस्टाग्राम पर हर फ़ोटो के साथ एक मैप का आइकन बना रहता है. जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि आपकी तस्वीर के साथ लोकेशन भी टैग है या नहीं.
उसके बाद आप मैप के पेज़ पर जा सकते हैं. वहां पर आपको कई तस्वीरें अपने लोकेशन के साथ दिखाई देंगी.
जब आप उनमें से किसी भी लोकेशन को गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि आपके लोकेशन को भी बिल्कुल पास से देखा जा सकता है.
क्या है उपाय

इमेज स्रोत, AFP
अगर इन तस्वीरों से अपने लोकेशन को हटाना है तो स्क्रीन के दाहिनी तरफ ऊपर लिखे 'एडिट' पर क्लिक कीजिए.
अगर आप सभी फोटो से लोकेशन टैगिंग हटाना चाहते हैं तो सबको सेलेक्ट कर बस एक बार टैप कर दीजिए. उसके बाद कन्फर्म करने पर इन तस्वीरों से आपके लोकेशन हमेशा के लिए हट जाएंगे.
अपने फोटो में लोकेशन टैगिंग हटाने के लिए स्मार्टफ़ोन या ऐप के सेटिंग में जाकर लोकेशन फीचर को डिसएबल कर दें तो इसके बाद आपको इस तरह की कोई परेशानी नहीं होगी.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>





























