करोड़ों ईमेल पासवर्ड लीक, आपका ईमेल सुरक्षित है?

प्रकाशित

करोड़ों ईमेल पासवर्ड लीक होने की आशंका है. अपना पासवर्ड बदल लीजिए ताकि आपकी जानकारी सुरक्षित रहे.

जीमेल, हॉटमेल और याहू समेत 27 करोड़ से ज़्यादा ईमेल और उनके पासवर्ड लीक हो गए हैं.

होल्ड सिक्योरिटी नाम की एक कंपनी ने इस <link type="page"><caption> ब्लॉग</caption><url href="http://holdsecurity.com/news/the_collector_breach" platform="highweb"/></link> रिपोर्ट में दावा किया है कि ये डेटा उन्हें एक हैकर से मिला है.

इस <link type="page"><caption> खबर</caption><url href="www.makeuseof.com/tag/gmail-account-among-42-million-leaked-credentials" platform="highweb"/></link> के मुताबिक़ लीक हुए डेटा में जीमेल, हॉटमेल और याहू इस्तेमाल करने वालों के ईमेल एड्रेस और पासवर्ड हो सकते हैं.

अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि डेटा कहां से लीक हुआ है. होल्ड सिक्योरिटी के ब्लॉग के मुताबिक़ ये डेटा उन्हें किसी ने दिया है.

उनके पास अलग-अलग समय पर हैक हुआ करीब 10 गीगाबाइट का डेटा है. कुल मिलाकर 90 करोड़ ईमेल हैं, जिसमें से सभी नई नहीं हैं.

अगर ये संख्या सही है तो ये अब तक की सबसे बड़ी ईमेल एड्रेस की लीक हो सकती है. कुछ समय पहले एडोबी के 15 करोड़ ग्राहकों का डेटा भी लीक हुआ था.

एश्ले <link type="page"><caption> मैडिसन लीक</caption><url href="www.makeuseof.com/tag/priority-ashley-madison-leak-no-big-deal-think" platform="highweb"/></link> से भी दुनिया भर में हाहाकार मच गया था.

अगर आप इनमें से कोई भी एक ईमेल सर्विस इस्तेमाल करते हैं तो आप इस <link type="page"><caption> वेबसाइट</caption><url href="www.haveibeenpwned.com" platform="highweb"/></link> पर जाकर चेक कर सकते हैं.

इस वेबसाइट पर अब तक के सबसे बड़े हैक के बाद जो भी डेटा की चोरी हुई है उसके बारे में जानकारी होती है.

अगर आपको अपना ईमेल इसमें मिलता है तो सबसे पहले अपने पासवर्ड को बदलिए और उसे इतना मुश्किल बना दीजिए कि कोई भी लॉग इन नहीं कर सके.

हो सकता है आपका ईमेल सर्विस प्रोवाइडर आपके अगली बार लॉग इन करने पर पासवर्ड बदलना ज़रूरी कर दे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए<link type="page"><caption> यहां क्लिक </caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml%20" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi%20%20%20%20" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)