स्मार्टफ़ोन, टैबलेट के लिए कौन सा केबल चाहिए

इमेज स्रोत, Getty

प्रकाशित

तरह-तरह के यूएसबी केबल अब बाजार में मिलते हैं. 1990 के दशक में जो यूनिवर्सल सीरियल बस या यूएसबी टेक्नोलॉजी को विकसित किया गया था, वो अब सभी स्मार्टफ़ोन में दिखाई देता है. दरअसल करीब सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में एक यूएसबी कनेक्शन ज़रूर मिल जाएगा.

लेकिन ये यूएसबी पोर्ट एक से ज़्यादा तरह के होते हैं. इसलिए इनके बारे में जानना ज़रूरी है ताकि अपने यूएसबी तार को आप उसी अनुसार संभाल कर रखें. यूएसबी के तार तीन तरह के होते हैं और सभी तार अलग-अलग काम में आते हैं.

ज़्यादातर यूएसबी तार जो हम देखते हैं उनके एक छोर पर यूएसबी 'ए' कनेक्टर होता है. कंप्यूटर या लैपटॉप पर अक्सर एक से ज़्यादा यूएसबी पोर्ट होते हैं और कई तरह के डिवाइस यूएसबी 'ए' चार्जिंग या डेटा ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं.

इमेज स्रोत, Getty

प्रिंटर को जब लैपटॉप या कंप्यूटर से कनेक्ट किया जाता है तो उसके लिए यूएसबी 'बी' वाला तार काम में आता है. ये चौकोर होता है और जो तार प्रिंटर के पोर्ट में लगता है वो ऐसी ही होता है. यूएसबी 'ए' के मुक़ाबले ये आपको इस्तेमाल में कम दिखाई देंगी.

मिनी यूएसबी मोबाइल फ़ोन के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता रहा है. ये आम यूएसबी से छोटा होता है. अब भी कुछ कैमरों में इस्तेमाल होता है. इससे परेशानी ये है कि अगर तार खो गया तो फिर नया तार सिर्फ उसी कंपनी का मिलेगा. इसके लिए ज़्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे.

आजकल सभी स्मार्टफ़ोन में चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए जो पोर्ट इस्तेमाल किया जाता है, वो माइक्रो यूएसबी कहलाता है. दुनिया के सभी फ़ोन बनाने वाली कंपनियों ने इसे मान लिया है. लेकिन ऐपल ने अपने फ़ोन में ये पोर्ट नहीं देने का फ़ैसला किया है.

इमेज स्रोत, Thinkstock

पुराने यूएसबी तार के मुकाबले अब नए टाइप सी यूएसबी पर डेटा ट्रांसफर की रफ़्तार बढ़ सकती है. लैपटॉप पर कई कंपनियां इसे अपना रही हैं. टैबलेट और स्मार्टफ़ोन में भी अब जल्दी ही ये बड़ी संख्या में दिखने लगेगा. अब ऐपल ने अपने प्रोडक्ट के लिए इसे अपनाने की घोषणा कर दी है. उम्मीद की जा रही है कि साल-दो साल में सभी एंड्राइड स्मार्टफ़ोन में चार्जिंग के लिए यही काम करेगा.

इमेज स्रोत, THINKSTOCK

यूएसबी के नए तार से लोगों को डेटा ट्रांसफर की रफ़्तार पहले से काफी तेज़ करने में मदद मिलेगी. बस इस बात का ध्यान रखना होगा कि जिस भी डिवाइस पर इसको इस्तेमाल किया जाए, वो इसके सभी फीचर के साथ काम करे. जैसे-जैसे नए कनेक्टिविटी के स्टैंडर्ड बनाए जा रहे हैं. ऐसे यूएसबी तार पर बढ़िया विडियो के फाइल ट्रांसफर करना अब सबसे अहम होगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)