|
यान को लौटने की मंज़ूरी मिल सकती है | |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||
संभावना है कि अंतरिक्ष यान डिस्कवरी को पृथ्वी पर वापस आने की इजाज़त दे दी जाएगी. कुछ दिन पहले डिस्कवरी का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया था लेकिन उड़ान भरते समय यान से कुछ टुकड़े भी गिरे थे. लगभग ढ़ाई साल पहले कोलंबिया यान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अमरीका का ये पहला अंतरिक्ष अभियान है. इस बार उसी तरह से प्रक्षेपण के दौरान यान से कुछ टुकड़ों के गिरने के बाद भीषण गर्मी से बचाव के लिए लगाई गई टाइलों पर टेस्ट किए गए. अब अंतरिक्ष यान के प्रबंधकों का कहना है कि भीषण गर्मी से बचाव के लिए टाइलें इत्यादि पृथ्वी के वायुमंडल में वापसी के लिए तैयार हैं. इस दौरान डिस्कवरी के दो अंतरिक्ष यात्रियों ने लगभग सात घंटे अंतरिक्ष में चलकर गर्मी से बचाव के लिए लगाई गई टाइलों का निरीक्षण किया है. अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस अभियान की अवधि औपचारिक तौर पर एक दिन बढ़ा दी है. |
| |||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||||