पौने छह किलोमीटर ऊपर क्रिकेट का रोमांच

इमेज स्रोत, AFP
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के एक दल ने अफ्रीका की सबसे ऊंची पहाड़ी किलिमंजारो की चोटी पर क्रिकेट मैच खेल कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है.
यह क्रिकेट मैच 5,730 मीटर की ऊंचाई पर चोटी के ठीक नीचे ज्वालामुखी के एक समतल जगह पर खेला गया.
यह एक निष्क्रिय ज्वालामुखी है.
इस ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच के दौरान दोनों टीमें बर्फीली हवाओं की वजह से 10-10 ओवर का मैच ही खेल पाई.

इमेज स्रोत, AFP
इस टीम में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ मखाया एंटिनी और इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर एशले जाइल्स शामिल है.
जाइल्स ने ट्वीट किया, "यह अदभुत अहसास है. हम अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर क्रिकेट खेल रहे हैं."
इससे पहले का रिकॉर्ड एवरेस्ट के एक बेस कैंप के नाम है जहां 5,165 मीटर की ऊंचाई पर साल 2009 में एक क्रिकेट मैच खेला गया था.

इमेज स्रोत, AFP
मैच के दौरान इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान हीथर नाइट 'गोरिल्ला' टीम का नेतृत्व कर रही थी तो वहीं विपक्षी टीम 'राइनोज' का नेतृत्व एशले जाइल्स कर रहे थे.

इमेज स्रोत, AFP
हीदर की टीम ने पांच विकेट पर 82 रन बनाए जबकि जाइल्स की टीम नौ विकेट पर केवल 64 रन बना पाई और मैच हार गई.

इमेज स्रोत, AFP
मैच के दौरान इतनी ऊंचाई पर दौड़ना और सांस लेना एक मुश्किल चुनौती थी.
किलिमंजारो चोटी तंजानिया में स्थित है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>


























