मिसबाह-उल-हक़ ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

इमेज स्रोत, getty images
पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी मिसबाह-उल-हक़ ने वेस्टइंडीज़ के विवियन रिचर्ड्स के सबसे तेज़ टेस्ट शतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. दोनों ने 56 गेंदों पर शतक लगाया है.
हालांकि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान मिसबाह टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने में सफल रहे.
उन्होंने सबसे कम गेंदों और सबसे कम समय में अपना अर्धशतक पूरा किया.

इमेज स्रोत, Getty
उन्होंने 21 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया.
कॉलिस का रिकॉर्ड
इस तरह उन्होंने दक्षिण अफ़्रीका के जैक कॉलिस के 2005 का रिकॉर्ड तोड़ दिया. कॉलिस ने 24 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था.
उन्होंने यह रिकॉर्ड पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबु धाबी में चल रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच के चौथे दिन बनाए.

इमेज स्रोत, Getty
मिसबाह और उनके साझीदार अज़हर अली ने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाकर इयान चैपल और ग्रेग चैपल की जोड़ी के रिकॉर्ड की बराबरी की.
मिसबाह के नाम सबसे ज़्यादा समय लेकर टेस्ट शतक बनाने का भी रिकॉर्ड है.
पाकिस्तान ने पहली पारी में छह विकेट पर 570 रन बनाए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 261 रन ही बना सकी. दूसरी पारी में पाकिस्तान अब तक तीन विकेट खोकर 293 बना चुका है.
पहला मैच पाकिस्तान पहले ही जीत चुका है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml " platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>


























