86 साल बाद कोहली ने दोहराया करिश्मा

विराट कोहली
प्रकाशित

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सिरीज़ में चार शतक जड़ने वाले तीसरे विदेशी क्रिकेटर बन गए हैं.

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 86 साल बाद यह कारनामा दोहराया.

कोहली से पहले इंग्लैंड के वॉली हेमंड ने 1929 में और हर्बर्ट सटक्लिफ़ ने 1925 में ये उपलब्धि हासिल की थी.

सटक्लिफ़, हेमंड की बराबरी

कोहली ने एडिलेड के पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतकीय प्रहार किए थे. उन्होंने पहली पारी में 115 रन और दूसरी पारी में 143 रन बनाए थे.

कोहली
इमेज कैप्शन, कोहली टेस्ट क्रिकेट में 10 शतक जड़ चुके हैं

मेलबर्न टेस्ट में कोहली ने 169 रनों की पारी खेली, जबकि सिडनी में उन्होंने अपना शतक बना लिया है.

दाएं हाथ के बल्लेबाज़ हेमंड ने 1928-29 की सिरीज़ के दौरान ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सिरीज़ में चार शतक ठोके थे. उन्होंने सिडनी में 251 रन, मेलबर्न में 200 रन और फिर सिडनी टेस्ट में पहली पारी में 119 नाबाद और 177 रनों की पारी खेली थी.

हेमंड से पहले इंग्लैंड के ही बल्लेबाज़ हर्बर्ट सटक्लिफ़ ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सिरीज़ में 115 रन, 176 रन , 127 रन और 143 रनों की शतकीय पारियां खेली थीं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>