भारत से हार पर पाक मीडिया में शोक

इमेज स्रोत, Getty
- Author, बीबीसी मॉनिटरिंग सेवा
- पदनाम, क्या चर्चित है और क्यों?
- प्रकाशित
विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को भारत से हारने के बाद तमाम पाकिस्तानी अख़बारों ने अपना ग़ुस्सा ज़ाहिर किया है.
पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि देश को बहुत निराशा हुई है और उन्हें अफ़सोस है कि मिसबाह-उल-हक़ की टीम भी अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी के ख़िलाफ़ मैच में कोई कमाल नहीं दिखा पाई.

इमेज स्रोत, BBC World Service
पाकिस्तानी अख़बार डॉन ने कहा, "हां, हम सबको थोड़ा विश्वास था कि शायद हम जीत जाएं, लेकिन यह रिकॉर्ड 6-0 पर ही कायम रहा. क्रिकेट वर्ल्ड कप में लगातार छठी बार भारत ने हमें बुरी तरह हराया है."
ब्राज़ील से भी बदतर
अख़बार ने चेताया कि यदि पाकिस्तान इसी तरह हारता रहा तो उसका रिकॉर्ड ब्राज़ील से भी बदतर हो जाएगा, जो पिछले साल फुटबॉल वर्ल्ड कप में जर्मनी से 7-1 से हारा था.

इमेज स्रोत,
द न्यूज़ अख़बार ने कहा कि अब पाकिस्तानी फ़ैंस को अगले चार साल तक पटाखे रखने होंगे, जब तक पाकिस्तान अगले विश्व कप में भारत को न हरा दे.
हालांकि अख़बार ने यह भी माना कि भारत जैसी मज़बूत टीम के सामने यह अनपेक्षित नहीं था.
वहीं द नेशन अख़बार ने कहा कि रविवार की हार ने पाकिस्तानी लोगों को 2011 में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत से हुई दुखद हार की याद दिला दी है.
<bold>(बीबीसी मॉनिटरिंग दुनिया भर के टीवी, रेडियो, वेब और प्रिंट माध्यमों में प्रकाशित होने वाली ख़बरों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करता है. आप <link type="page"><caption> बीबीसी मॉनिटरिंग</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/news/world-18190302" platform="highweb"/></link> की खबरें <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी पढ़ सकते हैं. बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>



























