जब विराट ने थामा अनुष्का का हाथ

इमेज स्रोत, PTI
क्रिकेट विश्व कप के सेमी फ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ शिकस्त झेलने के बाद भारतीय टीम शनिवार को स्वदेश लौट आई.
भारतीय टीम के खिलाड़ी अलग-अलग शहरों में उतरे.
विराट ने थामा अनुष्का का हाथ!
मीडिया के कैमरों में जो खिलाड़ी सबसे ज़्यादा लाइमलाइट में रहे, वो थे विराट कोहली.

इमेज स्रोत, PTI
कोहली अपनी महिला मित्र और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे.
विराट को अनुष्का शर्मा का हाथ थामकर एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया.
विराट ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अहम मुक़ाबले में सिर्फ़ एक ही रन बना सके थे.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 95 रनों की क़रारी शिकस्त देकर फ़ाइनल में जगह बनाई थी.
विराट का घर हालाँकि दिल्ली में है, लेकिन वह पहले अनुष्का के साथ मुंबई पहुँचे हैं.

इमेज स्रोत, PTI
इस हार से निराश क्रिकेट प्रेमियों ने अपना गुस्सा सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर विराट और अनुष्का को निशाना बनाकर उतारा था.
अनुष्का शर्मा सेमी फ़ाइनल में भारतीय टीम की हौसला अफ़जाई के लिए सिडनी पहुँची थी.

इमेज स्रोत, PTI
विराट के अलावा रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे भी मुंबई एयरपोर्ट पर उतरे.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>



















