सरीना विलियम्स यूएस ओपन से बाहर

रॉबर्टा विन्ची
इमेज कैप्शन, मैच के बाद रॉबर्टा को मुबारकबाद देतीं सरीना विलियम्स
प्रकाशित

यूएसए ओपन के महिला वर्ग के सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में शुक्रवार को सबसे बड़ा उलटफेर हुआ.

विश्व की 43वें नंबर की खिलाड़ी इटली की रॉबर्टा विन्ची ने विश्व की नंबर एक महिला ख़िलाड़ी सरीना विलियम्स को 2-6, 6-4, 6-4 से हरा दिया.

मज़ेदार बात यह रही कि 32 वर्षीय रॉबर्टा अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम का सेमी फाइनल खेल रही थीं.

फ्लाविया पनेटा
इमेज कैप्शन, फ्लाविया पनेटा

फ़ाइनल में उनका मुक़ाबला हमवतन फ्लाविया पनेटा से होगा. पनेटा ने भी उलटफेर करते हुए ही फ़ाइनल में प्रवेश किया.

26वीं रैंकिंग वाली पनेटा ने विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी रोमेनिया की सिमोना हेलेप को 6-1, 6-3 से हराया.

दोनों इतालवी महिलाएं शनिवार को ख़िताबी मुक़ाबले के लिए भिड़ेंगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>