हमारे पास यूनिफॉर्म तक नहीं थी: डेरेन सैमी

इमेज स्रोत, AFP GETTY
आईसीसी टी-20 विश्वकप जीतने वाली वेस्ट इंडीज़ टीम के कप्तान डेरेन सैमी ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड के रवैये पर निराशा जताई है.
कोलकाता के ईडन गार्डंस में प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान कप्तान सैमी ने कहा, ''हमने इस सफ़र की शुरुआत की...हमें पता था हमें करना है...लोगों को हैरानी होती थी कि हम इस टूर्नामेंट में खेलेंगे भी या नहीं.''

इमेज स्रोत, AP
उन्होंने कहा, ''हमें कई दिक्क़तें थीं. हम अपने ही बोर्ड से अपमानित महसूस करते थे. मार्क निकोलस हमारे बारे में कहते थे कि हमारी टीम के पास दिमाग नहीं है.''
वेस्ट इंडीज़ के कप्तान यहीं नहीं रुके, अपने टीम के मैनेजर का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''इस टूर्नामेंट में हमारे पास एक नए मैनेजर रॉल लेविस थे. उन्होंने इससे पहले किसी टीम का प्रबंधन नहीं किया था. हम दुबई में एक कैम्प में थे, लेकिन हमारे पास कोई यूनिफॉर्म तक नहीं थी...''

इमेज स्रोत, AFP GETTY
वेस्टइंडीज सेमीफ़ाइनल में भारत को हराकर फाइनल में पहुंचा था जहां उसने कड़े मुक़ाबले में इंग्लैंड को हराया है.
ये दूसरा अवसर है जब वेस्टइंडीज़ ने टी-20 विश्वकप का ख़िताब अपने नाम किया है. वेस्टइंडीज़ ने इससे पहले वर्ष 2012 में टी-20 विश्वकप जीता था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
























