आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
झारखंड की वह नदी, जहां सोना तलाशते हैं लोग- ग्राउंड रिपोर्ट
झारखंड के जमशेदपुर से होकर गुज़रने वाली स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थानीय ग्रामीण वर्षों से नदी की मिट्टी और बालू से पारंपरिक तरीकों से सोने के सुनहरे कण निकालने का मुश्किल काम करते आ रहे हैं.
कई गांवों के लोगों का यह संघर्ष बहुत अधिक शारीरिक पीड़ा और अनिश्चित आमदनी के बीच वर्षों से जारी है.
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में और कोई रोज़गार या आय का साधन न होने, अशिक्षा और गरीबी के कारण ये लोग चिलचिलाती धूप में भी दिन भर नदी किनारे सोने के कण मिट्टी से तलाश कर चंद पैसों की आमदनी हासिल करने की कोशिश करते हैं. ताकि वे अपने परिवार का पेट पाल सकें और तेल-साबुन जैसी बुनियादी ज़रूरतें पूरी कर सकें.
वीडियो: सरताज आलम
शूट: निशांत कुमार
एडिटिंग: मोहम्मद इब्राहिम
बीबीसी के लिए कलेक्टिवन्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.