आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
राहुल गांधी के काफ़िले की गाड़ियों का एक्सीडेंट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफ़िले की कुछ गाड़ियां उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गईं.
बीबीसी संवाददाता प्रेरणा के अनुसार, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बताया कि 'सभी सुरक्षित' हैं. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, हादसा मामूली था और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है.
न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक़, यह घटना हलियापुर थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब राहुल गांधी लखनऊ से सुल्तानपुर जा रहे थे. इस हादसे में एक कार का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया. राहुल गांधी सुरक्षित हैं और सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)