You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
नेपाल में बाढ़ से तबाही, भारत की तरफ से भेजी जा रही है मदद
भारत ने नेपाल के लिए मदद भेजना जारी रखा है. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को बताया कि आपातकालीन मदद लेकर भारत का 5वां विमान नेपाल के लिए रवाना हो गया है.
एस. जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस विमान में 11 सदस्यों की एक खास रेस्क्यू टीम, बचाव के लिए जरूरी विशेष उपकरण और 5.5 टन जरूरी दवाइयां भेजी गई हैं.
उन्होंने कहा, "भारत का पांचवां विमान नेपाल के लिए रवाना हो गया है. इसमें विशेष उपकरणों के साथ 11 सदस्यों की बचाव टीम और 5.5 टन जरूरी दवाइयां हैं."
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.