आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
प्रिंस फ़िलिप शाही ज़िम्मेदारियों से होंगे रिटायर
ब्रिटेन में बकिंघम पैलेस ने घोषणा की है कि ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा अपनी शाही ज़िम्मेदारियों से रिटायर हो रहे हैं.
शाही महल के प्रवक्ता ने बताया कि ये फ़ैसला प्रिंस फ़िलिप ने ख़ुद लिया और इसे महारानी का समर्थन हासिल है.
अगले साल ड्यूक 96 साल के हो जाएँगे. ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा और उनकी पत्नी महारानी एलिज़ाबेथ इस साल नवंबर में शादी की 70वीं सालगिरह मनाएँगे जबकि उनका जन्मदिन 10 जून को है.
ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा अब से लेकर अगस्त तक पहले से तय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे लेकिन नए आमंत्रण स्वीकार नहीं करेंगे.
शाही महल की ओर से ये भी कहा गया कि महारानी एलिज़ाबेथ अपनी आधिकारिक ज़िम्मेदारियाँ निभाती रहेंगी.
2016 में ड्यूक ने 110 दिन शाही रोल से जुड़ी ज़िम्मेदारियों में लगाए. इस तरह वे शाही परिवार के पाँचवे सबसे व्यस्त सदस्य रहे.
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ड्यूक ऑफ़ एडिनबरा समय समय पर कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकते हैं.