आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
कौन-कौन हैं इन चुनावों के दल-बदलू नेता
प्रकाशित
भारतीय राजनीति में चुनाव के समय नेताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो जाता है. आइए मिलते हैं कुछ ऐसे ही दल-बदलू नेताओं से.
नवजोत सिंह सिद्धू - बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए.
स्वामी प्रसाद मौर्य - बसपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए.
रीता बहुगुणा जोशी- कांग्रेस की कद्दावर नेता रही रीता बहुगुणा जोशी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है.
नारायण दत्त तिवारी- कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.
ब्रजेश पाठक- बसपा के बड़े नेता. बसपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए.
अमरपाल शर्मा- उत्तर प्रदेश की राजनीति के अमीर उम्मीदवारों में इनका नाम शुमार किया जाता है. बसपा छोड़कर कांग्रेस का दामन पकड़ा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)