आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
जनता कर्फ़्यूः यहां पर सब शांति शांति है...
केंद्र और राज्य सरकारों ने देश के उन 75 ज़िलों को पूरी तरह लॉकडाउन करने का फैसला लिया है जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज मिले हैं.
रविवार को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव और कैबिनेट सचिव के साथ सभी राज्यों के मुख्य सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया.
बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी है कि वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अंतरराज्यीय बस सेवाओं को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया जाए.
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए यह फ़ैसला लिया गया है कि अनावश्यक यात्री परिवहन को तुरंत रोकना बेहद ज़रूरी है.
मालगाड़ी के अलावा सभी ट्रेन सेवाएं भी 31 मार्च तक के लिए बंद करने का फ़ैसला लिया गया है. सभी जगहों पर मेट्रो सेवाएं भी 31 मार्च तक पूरी तरह स्थगित रहेंगी.
हालांकि यह भी कहा गया है कि जिन 75 ज़िलों में लॉकडाउन होगा वहां रोज़मर्रा की ज़रूरत वाली अनिवार्य सेवाएं चालू रहेंगी.
इंडियन मेडिकल रिसर्च एसोसिएशन के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस की चपेट में 341 लोग आ चुके हैं.
- कोरोना महामारी, देश-दुनिया सतर्क
- कोरोना वायरस के क्या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव
- कोरोना वायरस का बढ़ता ख़तरा, कैसे करें बचाव
- कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना क्यों ज़रूरी है?
- कोरोना: मास्क और सेनेटाइज़र अचानक कहां चले गए?
- अंडे, चिकन खाने से फैलेगा कोरोना वायरस?
- कोरोना वायरस: बच्चों को कोविड-19 के बारे में कैसे बताएं?
- कोरोना वायरस: संक्रमण के बाद बचने की कितनी संभावना है
- कोरोना वायरस का कहर बरपा तो संभल पाएगा भारत?
- कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का अपमान क्यों
- कोरोना: माचिस की आग से 'स्टे होम' का संदेश
- कोरोना वायरस: क्या करेंसी नोट और सिक्कों से भी फैल सकता है?
- कोरोना वायरस: तीसरे चरण के संक्रमण से बचने के लिए कितना तैयार है भारत
लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक उत्तर प्रदेश में मेट्रो रेल, रोडवेज बसें और सिटी ट्रांसपोर्ट सेवाएं पूरी तरह बंद हैं.
पेट्रोल पंप भी सुबह 7 से रात 9 बजे तक बंद रहेंगे. हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोगों को फ्यूल भराने की छूट रहेगी.
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज और गोमती नगर में सभी दुकानें बंद हैं.पुलिस जगह-जगह लोगों को कोरोना से जुड़े ज़रूरीनिर्देश दे रही है.
वाराणसी, मेरठ और आगरा में भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं और वहीं से अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं.
शाम 5 बजे गोरखधाम मंदिर से घंटी बजाकर वो ज़रूरी सेवाओं में लगे लोगों की हौसलाअफ़जाई करेंगे.
योगी ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना वायरस के 27 केस सामने आए हैं जिनमें से 11 ठीक हो चुके हैं.
रविवार को महाराष्ट्र में दस नए मामले सामने आए हैं, जिसमें छह मुंबई और चार पुणे के हैं.
जबकि मुंबई में एक शख़्स की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मौत भी हो गई है.
बिहार की राजधानी पटना के एम्स अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक शख़्स की मौत हो गई है.
स्थानीय पत्रकार नीरज सहाय के मुताबिक यह शख़्स मुंगेर का रहने वाला था और पिछले दिनों ही क़तर से लौटा था.
इस शख़्स की मौत शनिवार की सुबह नौ बजे हो गई थी. बाद में इनके कोरोना वायरस पॉजिटिव की रिपोर्ट आई.इस शख़्स की मौत किडनी फ़ेल होने हुई थी.
इसके बाद भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या छह हो गई है.ॉ
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)