बर्बादी और मौत के बेटिकट दर्शक

प्रकाशित

कई इसराइली लोग देरॉत में इसराइल-हमास के बीच की घातक लड़ाई को किसी मैच की तरह से देख रहे हैं.

कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और और कैमरों से लैस ये लोग हमास की तरफ़ से आते रॉकेटों और फिर उसके बाद इसराइली सेना जवाबी कार्रवाई को देखने के लिए जमा है.

इसराइली लोग सोफ़ों पर बैठे लगभग उसी अंदाज़ में इस लड़ाई को देख रहे हैं जैसे कोई मैच देखता है. देखने वालों में औरतें बच्चे भी हैं .

इसराइल और चरमपंथी संगठन हमास के बीच ग़ज़ा में चल रही लड़ाई सात दिन पूरे कर चुकी है और 200 फलस्तीनी मारे गए हैं.

अमरीका से लेकर मिस्र तक पूरी दुनिया किसी तरह से संघर्ष विराम को हासिल करने में लगी हुई है.

मिस्र की ओर से आए संघर्ष विराम को इसराइल ने तो मान लिया है लेकिन हमास के लड़ाकों ने कहा है कि पहले उनकी शर्तें पूरी होनी चाहिए.

इसराइल की सरकार का कहना है कि यूं तो उनकी फ़ौजें हमला नहीं करेंगी लेकिन हमास की तरफ़ से हमला होने पर वो पूरी तरह से उत्तर देंगे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)