'इंसानियत के नाते मेरे पति को छोड़ दो'

एलन हेनिंग
प्रकाशित

ब्रितानी ड्राइवर एलन हेनिंग की पत्नी ने चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से अपने पति की रिहाई की अपील की है.

एक राहत अभियान में हिस्सा लेने सीरिया गए एलन हेनिंग को पिछले साल दिसंबर में बंधक बना लिया गया था.

ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय की तरफ़ से जारी पत्र में उनकी पत्नी बारबरा हेनिंग ने कहा है कि उनके पति ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए सीरिया गए थे.

उन्होंने लिखा, "मैं इस्लामिक स्टेट के लोगों से इंसानियत के नाते एलन हेंनिग को रिहा करने की अपील करती हूं."

वीडियो

बारबरा हेनिंग ने कहा कि उन्होंने आईएस को पहले भी संदेश भेजा था लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला.

हेनिंग की अपील ब्रिटेन के दो प्रमुख इमामों की तरफ़ से यूट्यूब पर एलन की रिहाई की अपील करने वाला वीडियो जारी होने के बाद आई है.

इस्लामिक स्टेट
इमेज कैप्शन, इस्लामिक स्टेट की तरफ़ से बारबरा को जवाब का इंतज़ार है.

सैलफोर्ड के 47 साल के एलन हेनिंग पिछले साल दिसंबर में एक सहायता मिशन पर सीरिया गए थे.

पिछले सप्ताह आईएस की तरफ़ से जारी वीडियो में ब्रितानी सहायताकर्मी <link type="page"><caption> डेविड हेंस</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2014/09/140913_david_haines_video_investigated_dil.shtml" platform="highweb"/></link> की हत्या करते दिखाया गया था.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>