आईएस ने अमरीकी बंधक की 'हत्या की'

प्रकाशित

इंटरनेट पर एक वीडियो जारी हुआ है जिसमें इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों ने अमरीकी बंधक अब्दुल रहमान कासिग की हत्या का दावा किया है.

इस वीडियो में एक नकाबपोश चरमपंथी एक कटे हुए सिर के पास खड़ा है जिसे कासिग का बताया जा रहा है.

सहायताकर्मी कासिग का नाम इस्लाम कबूल करने से पहले पीटर कासिग था. पिछले साल सीरिया में उनका अपहरण कर लिया गया था.

इस वीडियो की सत्यता की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है जिसमें कई सीरियाई सैनिकों की हत्या होते हुए दिखाई गई हैं.

'क़ैद में रहने का कष्ट'

अक्टूबर में आईएस का एक वीडियो सामने आया था जिसमें ब्रितानी सहायताकर्मी एलन हेंनिंग का सिर कलम करते हुए दिखाया गया था.

इस्लामिक स्टेट
इमेज कैप्शन, सीरिया और इराक़ के एक बड़े हिस्से पर इस्लामिक स्टेट का नियंत्रण है

ये वीडियो कासिग का भी यही हश्र करने की धमकी के साथ खत्म हुआ था.

कासिग के माता पिता अमरीकी राज्य इंडियाना में रहते हैं. पिछले महीने उन्होंने अपने बेटे की तरफ़ से भेजे गए पत्र के कुछ अंश जारी किए थे.

इस पत्र में कासिग ने आईएस की क़ैद में रहने का कष्ट बयान किया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप में <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>