अमरीकी बंधक के परिजनों की अपील

बंधक के घर वालों ने की अल-क़ायदा से अपील
प्रकाशित

यमन में बंधक बनाए गए ब्रितानी मूल के अमरीकी पत्रकार ल्यूक सोमर्स के परिवार ने एक वीडियो के ज़रिए अल-क़ायदा से अपील की है कि वो ल्यूक पर 'रहम खाएं' और उन्हें छोड़ दें.

पत्रकार ल्यूक की मां पॉला सोमर्स ने कहा, ''हमें ल्यूक को देखने का एक और मौक़ा दें.''

यूट्यूब पर जारी इस <link type="page"><caption> वीडियो</caption><url href="https://www.youtube.com/watch?v=TgFBB-a9dGQ&feature=youtu.be" platform="highweb"/></link> में ल्यूक की मां और भाई ने कहा, ''वह तो यमन के लोगों के लिए अच्छा काम करने की कोशिश कर रहा था. ल्यूक केवल एक फ़ोटोजर्नलिस्ट है और वह अमरीकी कार्रवाइयों में किसी भी तरह से शामिल नहीं है.''

बंधक के घर वालों ने की अल-क़ायदा से अपील
इमेज कैप्शन, यह व्यक्ति कथित तौर पर अरब प्रायद्वीप में अल-क़ायदा का सदस्य है जिन्होंने मांगें पूरी न होने पर ल्यूक को मारने की धमकी दी थी.

अमरीका ने स्पष्ट किया कि उसने पिछले हफ़्ते ल्यूक को आज़ाद कराने की एक कोशिश की थी.

गुरुवार को नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि ''दुर्भाग्य से मौक़े पर ल्यूक को बरामद नहीं किया जा सका जबकि दूसरे देशों के कई अपहृत लोगों को छुड़वाया गया था.''

बुधवार को जारी एक वीडियो में एक व्यक्ति ने अपनी पहचान 2013 में अपहृत ल्यूक सोमर्स के तौर पर बताई और कहा कि उसकी ज़िंदगी ख़तरे में है और मदद मांगी.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>