पाकिस्तान: आओ लंबी लंबी फेंकें..

इमेज स्रोत, TWITTER
ट्विटर पर पाकिस्तान में एक हैशटैग काफ़ी तेज़ी से ट्रेंड कर रहा है. ‘आओ लंबी लंबी फेंकें’. इस पर वाकई काफी लंबी चौड़ी बातें की जा रही हैं. इसका निशाना बन रहे हैं पाकिस्तानी क्रिकेटर, राजनेता, राजनीतिक पार्टियां और यहां तक कि प्रमुख ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई.
सबसे ज़्यादा मज़ाक उड़ाया गया है पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का. भारत के साथ हुए मैच में हार के बाद कई लोगों ने लिख डाला कि पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया तो कुछ ने लिखा कि चलो, हमने क्रिकेट का विश्व कप ही जीत लिया है और वह भी भारत को शिकस्त दे कर.
'नवाज़ ज़्यादा ही शरीफ़ हैं'

इमेज स्रोत, BBC World Service
<link type="page"><caption> ख़ालिद </caption><url href="@KKN_666666 " platform="highweb"/></link>ने ट्वीट किया, "पाकिस्तान भारत को हरा कर विश्व कप जीत लेगा". वहीं <link type="page"><caption> आतिफ़ रीसरेक्टेड</caption><url href="@AatifAzio " platform="highweb"/></link> ने तो आयरलैंड के विश्व कप जीतने का ही ऐलान कर दिया. <link type="page"><caption> नईम जान</caption><url href="@itsMeeZinnu" platform="highweb"/></link> ने मज़े लेते हुए ट्वीट किया कि पाकिस्तानी टीम ने भारत को शून्य पर ही ऑल आउट कर दिया.
पाकिस्तानी राजनेता और सियासी पार्टियों को सबसे ज़्यादा निशाना बनाया गया है. नवाज़ शरीफ़ से लेकर रहमान मलिक और इमरान खान, सब पर कटाक्ष किए गए हैं. <link type="page"><caption> डब्लूसी जीत का मिशन पीके</caption><url href="@itsMeeZinnu" platform="highweb"/></link> ने ट्वीट किया है कि शरीफ़ कुछ ज़्यादा ही शरीफ़ हैं. <link type="page"><caption> लॉन्ग लिव पाकिस्तान</caption><url href="@HassanPlz" platform="highweb"/></link> नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि उन्होंने बिजली की कमी दूर के उपाय शरीफ़ को बताए थे, पर वे अपना धंधा बंद करना नहीं चाहते.
'पाकिस्तान एअरलाइन्स नबंर वन'

इमेज स्रोत, AFP
<link type="page"><caption> शैफ़ी क़ाजमी </caption><url href="@SeenSySaifi" platform="highweb"/></link>ने कहा कि शरीफ़ सार्क की बैठक में देर से इसलिए पंहुचे कि वो अपने बालों मे कंघी करने में मशगूल थे.
<link type="page"><caption> अली</caption><url href="NeverForget" platform="highweb"/></link> ट्वीट करते हैं कि रहमान मलिक को नारंगी और केले के बीच का फ़र्क पता है. वे रेलवे पर व्यंग्य करते हैं कि पाकिस्तान रेल पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
<link type="page"><caption> अौरंगजेब खां</caption><url href=" @AurangzaibPTI" platform="highweb"/></link> ने व्यंग्य करते हुए लिखा है कि पाकिस्तान जल्द ही जन्नत बन जाएगा. <link type="page"><caption> राफ़िया मलिक</caption><url href="Rafiamalik9 " platform="highweb"/></link> ट्वीट करती हैं कि पाकिस्तान का पहला उपग्रह सभी राजनेताओं को लेकर मंगल पर जल्द ही उतरने वाला है. वे यह भी कहती हैं कि पाकिस्तान एअरलाइन्स दुनिया की नबंर वन हवाई कंपनी है.
'पंजाब में दबा है अकूत सोना'

इमेज स्रोत, AFP
<link type="page"><caption> फ़राज अहमद जान</caption><url href="@SalooDurrani" platform="highweb"/></link> मज़े लेते हुए ट्वीट करते हैं कि पाकिस्तान के पंजाब सूबे में अगले 3000 साल के लिए कोयला, गैस और सोने का भंडार है. <link type="page"><caption> अनटोल्ड पाक हिस्ट्री</caption><url href="@sheenaabidasha" platform="highweb"/></link> का कहना है कि पाकिस्तान जल्द ही ऑरेंज स्टेट बन जाएगा.
ट्विटर पर भारत को निशाना बनाते हुए एक ने कहा है कि पाकिस्तान में हमले करने वाले सारे मुसलमान भारत ने भेजे हैं.
इस तरह के तमाम ट्वीट काफी देर तक ट्रेंड करते रहे और पूरी पाकिस्तानी व्यवस्था पर कटाक्ष करते रहे.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>



























