लंदन: हमले की साज़िश रची, पति पत्नी को उम्रकैद

मुहम्मद रहमान और सना अहमद ख़ान

इमेज स्रोत, PA

प्रकाशित

लंदन में एक चरमपंथी हमले की साजिश रचने के आरोप में एशियाई मूल के एक दंपति को कम से कम 27 और 25 साल जेल की सज़ा दी गई है.

25 साल के मोहम्मद रहमान ने 'साइलेंट बॉम्बर' के नाम से सोशल मीडिया पर लंदन भूमिगत रेल और वेस्टफ़ील्ड शॉपिंग सेंटर को निशाना बनाने के बारे में चर्चा की थी.

रहमान और उनकी पत्नी सना अहमद ख़ान को चरमपंथी गतिविधियों की तैयारी करने का दोषी पाया गया था.

आजीवन कारावास का आदेश सुनाते हुए न्यायाधीश बेकर ने कहा रहमान इस्लामिक स्टेट की जिहाद की अपील को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प थे.

वीडियो का स्क्रीनशॉट

इमेज स्रोत, Thames Valley Police

इमेज कैप्शन, वीडियो का ये स्क्रीनशॉट टेम्स पुलिस ने जारी किया है

दंपति के मामले की सुनवाई के दौरान रहमान के घर से बम बनाने की सामग्री मिली. इसी के साथ उसका एक वीडियो भी मिला जिसमें वो घर के बगीचे में छोटा विस्फ़ोट करते देखा गया.

सुनवाई में बताया गया कि वह 7 जुलाई 2005 को हुए लंदन धमाकों की 10वीं बरसी पर हमला करने की योजना बना रहे थे.

अदालत में 24 साल की सना ख़ान की भूमिका बम बनाने के लिए पैसा मुहैया कराने की बताई गई.

मुहम्मद रहमान का ट्वीट

इमेज स्रोत, PA

रहमान ट्विटर का 'बहुत' इस्तेमाल करते थे.

उनके एकाउंट से किए गए एक ट्विट में लिखा था, "मैंने ऐसा किया है कि अगर पोपो [पुलिस] धावा बोलती है तो अपने बिस्तर के बगल में लगे एक बटन को दबा कर पूरे घर को उड़ा सकूं. कोई भी मेरे जिहाद के रास्ते में नहीं आ सकता."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>