अबरीनी ने माना, वही है 'हैट वाला' आदमी

प्रकाशित

बेल्जियम के अभियोजकों के मुताबिक़ शुक्रवार को गिरफ़्तार एक संदिग्ध चरमपंथी ने मान लिया है कि ब्रसेल्स एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमलावरों के साथ 'हैट वाले' जिस व्यक्ति को देखा गया, वो वही है.

अभियोजकों ने बताया कि मोहम्मद अबरीनी में जांचकर्ताओं को बताया कि 22 मार्च को धमाकों के समय वो एयरपोर्ट पर ही मौजूद था.

पेरिस में 13 नवंबर को हुए हमलों के सिलसिले में भी अबरीनी की तलाश है जिनमें 130 लोग मारे गए थे.

अबरीनी शुक्रवार को ब्रसेल्स में गिरफ़्तार छह लोगों में शामिल है. इनमें से चार लोगों पर चरमपंथ के आरोप तय किए गए हैं.

ब्रसेल्स में पिछले महीने जावेंटेम एयरपोर्ट और एक मेट्रो स्टेशन पर धमाकों में 32 लोग मारे गए थे.

अबरीनी को शुक्रवार को ब्रसेल्स से गिरफ्तार किया गया
इमेज कैप्शन, अबरीनी को शुक्रवार को ब्रसेल्स से गिरफ्तार किया गया

अधिकारियों का मानना है कि पेरिस और ब्रसेल्स के हमलों के पीछे एक ही नेटवर्क का हाथ है और ख़ुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले चरमपंथी गुट का उसे समर्थन प्राप्त है.

जांच कर्ताओं का कहना है कि ब्रसेल्स के 'सुरक्षित घरों' और पेरिस हमलों में इस्तेमाल एक कार से अबरीनी की उंगलियों के निशाना और डीएनए मिला है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)