फ्रांस: 'हमलावर इस्लामिक स्टेट से जुड़े थे'

इमेज स्रोत, EPA
फ़्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा है कि मंगलवार को जिन दो हमलावरों ने एक चर्च में घुसकर बुजुर्ग पादरी की हत्या की है, उन्होंने इस्लामिक स्टेट के प्रति वफ़ादारी की क़सम खाई थी.
चाकुओं से लैस दो हमलावर फ्रांस के उत्तरी शहर रूईन में एक चर्च में घुसे हुए कुछ लोगों को बंधक बना लिया. क़रीब एक घंटे की पुलिस कार्रवाई में दोनों हमलावर मारे गए.
इस हमले में एक व्यक्ति की हालत नाज़ुक बनी हुई है.

इमेज स्रोत, Reuters
घटनास्थल पर पहुंचे ओलांद ने कहा, "फ्रांस इस्लामिक स्टेट से लड़ने के लिए हर तरीक़े का इस्तेमाल करेगा."
अभियोजकों का कहना है कि पुलिस ने इस संबंध में एक गिरफ़्तारी की है.
स्थानीय पुलिस के अनुसार, एक हमलावर चर्च के पास ही रहता था और पिछले साल सीरिया में आईएस ज्वाइन करने के प्रयास के बाद उसकी 'इलेक्ट्रॉनिक टैगिंग' की गई थी.

इमेज स्रोत, Reuters
फ्रांस में महज दो हफ्ते पहले एक व्यक्ति ने तटीय शहर नीस में ट्रक से रौंद कर 84 लोगों को मार दिया था. बाद में पुुलिस गोलीबारी में वो मारा गया था.
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





























