आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
उस मैच के दौरान अजगर ने नन्हे कंगारू को...
मैदान में गोल्फ खेला जा रहा था और तभी कुछ ऐसा हुआ कि खिलाड़ी ठिठक कर रह गए.
चार मीटर लंबे एक अजगर ने अपने जबड़े में एक वलाबी दबा रखा था. ऑस्ट्रेलिया में छोटी प्रजाति के कंगारुओं को वलाबी कहा जाता है.
ऑस्ट्रेलिया के फार नॉर्थ क्वींसलैंड में एक गोल्फ मैच के दौरान खिलाड़ियों ने इस घटना को देखा.
ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले सबसे लंबे अजगर पेड़ों या फिर ऊंची घासों से निकलकर अक्सर ही हमला करते हैं.
हालांकि अजगर की इस कातिलाना हरकत के बावजूद भी खेल रोका नहीं गया और गेम पूरा हुआ.
गोल्फ क्लब के मेंबर रॉबर्ट विल्म्से ने बताया, "हर कोई हैरत में था. यह ऐसी बात थी जो कम ही होती है. मैं वहां पांच मिनट ही रहा लेकिन मुझे बताया गया कि अजगर उस वलाबी को निगलने में कामयाब रहा."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)