आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
माली में कार बम हमला, 37 मौतें
उत्तरी माली में हुए एक कार बम धमाके में कम से कम 37 लोग मारे गए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.
गावो शहर में सेना के एक कैंप के बाहर विस्फोटकों से लदी एक गाड़ी उड़ा दी गई.
माली का यह रेगिस्तानी इलाक़ा साल 2012 में इस्लामी चरमपंथियों के क़ब्ज़े में जाने के बाद से ही अशांत है.
फ्रांस ने हालात से निपटने के लिए 2013 में अपनी सेना भेजी, पर वहां तनाव बरक़रार है. बीच बीच में हमले और अपहरण की वारदात होती रहती हैं.
माली में तैनात संयुक्त राष्ट्र मिशन ने समाचार एजेंसी एएफ़पी के हवाले कहा है यह आत्मघाती हमला है.
हमले में जो लोग मारे गए हैं, वे उस इलाक़े में गश्त करते थे.
माली में इसके पहले भी इस तरह के घातक हमले हो चुके हैं.
बीते साल जुलाई में नम्पाला शहर में एक सैनिक अड्डे पर हुए हमले में 17 सैनिक मारे गए थे और 30 ज़ख़्मी हुए थे.