आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
ब्राज़ील: जेल में हिंसा, 26 क़ैदियों की मौत
लातिन अमरीकी देश ब्राज़ील की एक जेल में हुई ताज़ा हिंसा में 26 क़ैदियों की मौत हो गई है.
रक्षा मंत्री राउल जंगमैन के मुताबिक़ 'राष्ट्रीय आपातकाल' के हालात पैदा हो गए हैं और सरकार ने 1,000 सैनिक वहां भेजे हैं.
अलकाकज़ जेल में क़ैदियों के विरोधी गुटों के बीच हुई मारपीट में जमकर पत्थरबाज़ी हुई. पुलिस ने उन्हें काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और रबड़ की गोलियां दागी.
ब्राज़ील की जेलों में हाल के दिनों में मारपीट की कई घटनाएं हुई हैं. फ़ोला डी साओ पालो अख़बार के मुताबिक़ इस साल जेलों में हुई हिंसक वारदातों में अब तक 134 लोग मारे गए हैं.
ये हिंसक वारदात उन जेलों में हुई हैं, जहां काफ़ी बड़ी तादाद में क़ैदी रखे गए हैं.
ये झड़पें साओ पालो के ड्रग गैंग फ़र्स्ट कैपिटल कमांड और रियो डी जनेरो के ड्रग गैंग रेड कमांड के लोगों के बीच हुई हैं.