आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
ट्रैवल बैन पर न मिली राहत तो ट्रंप बोले- सीमा पर रखो कड़ी नज़र
राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सीमा सुरक्षा अधिकारियों से अमरीका में दाखिल होने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा है.
हालांकि मुस्लिम बहुल देशों से अमरीका आने वाले लोगों पर ट्रंप प्रशासन के प्रतिबंध पर कोर्ट की रोक अभी बरकरार है.
राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि प्रतिबंध को रोकने वाली अदालतें अमरीकी सीमाओं को सुरक्षित करने में बाधा पहुंचा रही हैं.
ट्रंप ने ट्रैवल बैन के ख़िलाफ़ फ़ैसला सुनाने वाले जज पर देश को संकट में डालने का आरोप भी लगाया है.
ट्रंप ने कहा है कि अगर कुछ होता है तो इसके लिए जज और कोर्ट सिस्टम को दोषी ठहराया जाएगा.
इससे पहले अमरीका की एक फेडरल अपील कोर्ट ने ट्रैवल बैन की फौरन बहाली को लेकर की गई सरकारी गुजारिश को ठुकरा दिया था.
अमरीकी न्याय विभाग के पास सोमवार दोपहर तक इस पर और दलीलें देने का समय है.