आप इस वेबसाइट का टेक्स्ट-ओनली वर्शन देख रहे हैं जो कम डेटा खर्च करता है. सभी तस्वीरों और वीडियो के साथ वेबसाइट का मुख्य वर्शन देखें.
चीन में मुआवज़ा पाने के लिए पूरा गांव ले रहा तलाक
सरकार से ज़्यादा मुआवज़ा पाने के लिए चीन के एक गांव के शादीशुदा जोड़ों ने सामूहिक तलाक लेने का फैसला किया है.
असल में यहां रह रहे लोगों के घरों को ज़बरदस्ती गिराया जा रहा है.
पूर्वी चीन के जियांगसू प्रांत में एक हाईटेक डेवलपमेंट ज़ोन बनाया जाना है और यह गांव इसके दायरे में आता है.
यहां के लोगों को लगा कि अगर वे तलाक लेकर अकेले व्यक्ति के रूप में दावा करते हैं तो उन्हें एक और घर मिल सकता है.
इसके अलावा उन्हें कम से कम 19 हज़ार डॉलर का अतिरिक्त मुआवज़ा भी मिलेगा.
गांव वालों का कहना है कि एक परिवार को मुआवज़े में 220 वर्ग मीटर का घर मिलेगा, जबकि तलाक के बाद बाहर जाने वाले व्यक्ति को 70 वर्ग मीटर का अतिरिक्त घर और मुआवज़ा मिलेगा.
कुछ दंपती तो 80 साल से भी ज्यादा उम्र के हैं और अधिकांश का कहना है कि उन्होंने आगे भी साथ रहने की योजना बना रखी है.
इस गांव में 160 से अधिक परिवार रहते हैं.